5500 जरूरतमंदों को ऊनी वस्त्र एवं कम्बल अर्पण

जोधपुर,(डीडी न्यूज)।5500 जरूरतमंदों को ऊनी वस्त्र एवं कम्बल अर्पण।भारत विकास परिषद् द्वारा एक माह तक अर्पण अभियान चला कर 5500 जरूरतमंदों को ऊनी वस्त्र एवं कम्बल भेंट किए गये। अर्पण अभियान के समापन के अवसर पर प्रान्तीय अध्यक्ष जगदीश शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत विकास परिषद आडम्बर रहित सेवा में विश्वास करता है।

इसे भी पढ़ें – रेलवे कोर्ट पार्सल घर के पास अस्थाई कार्यालय में शिफ्ट

उन्होंने कहा कि सेवित व्यक्ति को आर्थिक रूप से सक्षम बना कर सेवक के रूप में प्रतिस्थापित करना हमारा लक्ष्य है। इसके लिए भारत विकास परिषद देश भर में आत्म निर्भर भारत के अन्तर्गत निर्धन लोगों को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षित करता है। स्वस्थ,समर्थ, संस्कारित भारत के लिए एनीमिया मुक्त भारत के माध्यम से महिलाओं का सशक्तिकरण किया जाता है।

संस्कार प्रकल्पों के माध्यम से युवा पीढ़ी को संस्कारित करने का कार्य किया जाता है। प्रान्तीय उपाध्यक्ष सेवा पदमाराम चौधरी ने बताया कि प्रान्त की 17 शाखाओं ने सेवा बस्तियों में 1100 कम्बल,3100 स्वेटर तथा 1300 ऊनी वस्त्र भेंट कर सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन किया है। भारत विकास परिषद प्रतिवर्ष 15 दिसम्बर से 14 जनवरी तक अर्पण अभियान चला कर जरुरतमंदों को ऊनी वस्त्र एवं कम्बल भेंट करता रहा है।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026