प्रकाश चंद्र शर्मा को लाइफटाइम मरु रत्न पुरस्कार

कपासन के उज्ज्वल दाधीच समेत 10 को मिलेगा मरु रत्न

जोधपुर,(डीडी न्यूज)। प्रकाश चंद्र शर्मा को लाइफटाइम मरु रत्न पुरस्कार। मरु पर्यावरण संरक्षण एवं संस्थान (डेको) एवं महिला पीजी महाविद्यालय जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में वर्ष 2024 का लाइफ टाइम मरु रत्न पुरस्कार करौली जिले के क्यारदा खुर्द निवासी वरिष्ठ पत्रकार व लेखक प्रकाशचन्द्र शर्मा को प्रदान किया जायेगा। इसी प्रकार राष्ट्र एवं प्रदेश की 10 अन्य विभूतियों को भी मरू रत्न से नवाजा जायेगा।

इसे भी पढ़िए – शहर में लगातार चोरी हो रहे वाहन पुलिस नहीं कर पा रही खुलासा

मरु पर्यावरण संरक्षण सस्थान (डेको) के अध्यक्ष अजोलामैन डॉ.एसएल हर्ष ने बताया कि समारोह 18 जनवरी को अपराह 3 बजे जोधपुर के महिला पीजी महाविद्यालय स्थित एसएन जोधावत ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। महाविद्यालय के चेयरमैन प्रो. केएन व्यास ने बताया कि राष्ट्र एवं प्रदेश में पर्यावरण,वन्यजीव संरक्षण पर्यावरण लेखन,शोध,वन्यजीव संरक्षण,वेदों में पर्यावरण, जैविक कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये दिया जाता है।

उन्होंने बताया कि इस बार लाइफ टाइम मरु रत्न 2024 प्रकाश चंद शर्मा को दिया जाएगा। प्रकाश चंद को 2018 में वन्य जीवों के सरंक्षण के लिए अमृता देवी पुरुस्कार,2000 में महाराणा मेवाड़ अलंकरण,2019 में नारद पुरस्कार,2014 में अंबेडकर, 2015 में मुख्यमंत्री वसुंधरा के द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार मिल चुका है।

डॉ हर्ष ने बताया कि 10 अन्य को मरु रत्न दिया जाएगा इसमें विजयपाल बघेल हरिद्वार जो भारत मे ग्रीनमेन के रूप में जाने जाते हैं, वे 1974 से प्रतिदिन पौधरोपण करते है,जीव जंतु प्रेमी, पर्यावरण लेखक, दूरदर्शन ओर प्रसार भारती वार्ताकार है। उज्ज्वल दाधीच कपासन, चितोड,राष्ट्रीय पक्षी मोर सहित कई अन्य वन्य जीवों एवं पक्षियों के रेस्क्यू में भागीदारी निभाते हुवे 2100 किलोमीटर साइकल यात्रा कर लोगो को जागरूक किया।

प्रो.प्रवीण गहलोत,राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मरु पादपों एवं पर्यावरण पर शोध का प्रकाशन हेतु,फूलचन्द वर्मा झालावाड़,संस्थापक,पृथ्वी बचाओ चौरीटेबल ट्रस्ट इंडिया ने 64000 पौधरोपण के साथ स्कूलों में हर दिन पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूक करना,डॉ.देवेन्द्र कुमार, सेवानिवृत्त प्रमुख वैज्ञानिक,काजरी, दलहन पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर का योगदान एवं मरु क्षेत्र में ग्रामीणों को जैविक कृषि हेतु जागरूक करने हेतु डॉ. सत्यवीर चौहान,चित्तौड़ को थारपारकर गायों के संरक्षण एवं संवर्धन,अजोला उत्पादन,जैविक कृषि के लिये,मोईनुद्दीन चिश्ती,को कृषि एवं पर्यावरण,लेखन,रिपोर्टर के लिए श्रीमती श्यामा पुरोहित,योगा, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण हेतु, प्रोफेसर(डॉ)जया दवे को संस्कृत वाड्मय मे पर्यावरण परिशोधन समीक्षा विवेचना के लिये श्रीमती शोभना को वन्यजीव संरक्षण, रक्तदानए एवं सामाजिक कार्यकर्ता हेतु मरु रत्न प्रदान किया जायेगा।

Related posts:

बजट एक समग्र समावेशी है जिसमें 2027 का विजन है-पटेल

February 15, 2026

संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवा...

February 15, 2026

स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

February 15, 2026

ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

February 15, 2026

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए - सांसद डांगी

February 15, 2026

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

February 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

You missed