Doordrishti News Logo

एमपी से अवैध हथियार लाकर बेचने वाला गिरफ्तार,तीन पिस्टल व दस कारतूस बरामद

(डीडी न्यूज क्राइम रिपोर्टर)

जोधपुर,एमपी से अवैध हथियार लाकर बेचने वाला गिरफ्तार,तीन पिस्टल व दस कारतूस बरामद। कमिश्नरेट की डीएसटी पश्चिम टीम ने एक अवैध हथियार सप्लायर को तीन पिस्टल व दस कारतूस के साथ पकड़ा है। वह मध्यप्रदेश से हथियार लाता था व उसे डिमांड के अनुसार बेचता था। पिछले छह माह से वह लगातार हथियार की सप्लाई में लिप्त था।

इसे भी पढ़ें – 15.420 ग्राम स्मैक जब्त दो आरोपी गिरफ्तार,गाड़ी बरामद

डीसीपी पश्चिम राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर झंवर पुलिस व डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। बस से एक हथियार सप्लायर के आने की सूचना मिली थी। इस पर डीएसटी टीम मोटर साइकिल पर सवार होकर लगातार बस का पीछा कर रही थी।

जैसे ही खुडाला निवासी सुनील बिश्नोई बस से उतरा और भागने की फिराक में था तब टीम ने पीछा कर पकड़ा। उसे झंवर थाना क्षेत्र के खाटावास फांटा से पकड़ा है। उसके हाथ में एक बैग था। बैग के बारे में जानकारी देने को लेकर आनाकानी करने लगा। इस पर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने हथियार की जानकारी दी। डीसीपी ने बताया कि सुनील मध्य प्रदेश से हथियार लेकर आया है और उसे लेकर टीम जांच कर रही है।

Related posts:

टिकट चेकिंग के 263 मामलों में कार्रवाई कर 1.58 लाख वसूले

September 12, 2026

1.5 माह के नवजात को गंभीर टिटनेस से मिली नई जिंदगी

September 12, 2026

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026