हाइड्रो चालक की लापरवाही से बालकनी गिरी,श्रमिक की मौत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज), हाइड्रो चालक की लापरवाही से बालकनी गिरी,श्रमिक की मौत। शहर के निकट रामदेव नगर नांदड़ी में एक मकान के निर्माण कार्य के समय हाइड्रो चालक की लापरवाही से बालकनी गिर गई। वहां काम कर रहा श्रमिक मलबे में दब गया और उसकी मौत हो गई। साथ ही वहां खड़ा मकान मालिक भी चोटिल हो गया।
इसे पढ़ें – तीन साल से फरार 15 हजार का इनामी गिरफ्तार
मृतक के चाचा की तरफ से हाइड्रो के चालक के खिलाफ लापरवाही बरते जाने का केस दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने इसमें अग्रिम जांच आरंभ की है। बनाड़ पुलिस ने बताया कि रामदेव नगर नांदड़ी निवासी सुनील पंवार के मकान का कार्य इन दिनों चल रहा है।
वहां बालकनी का निर्माण चलने के समय वह अचानक भराभर कर गिर गई। जिससे वहां काम रहा एक श्रमिक अरटियाकलां भोपालगढ़ निवासी दिनेश पुत्र नेताराम मलबे में दब गया,बालकनी के नीचे खड़ा मकान मालिक सुनील पंवार भी चोटिल हो गया।
दिनेश जाट गंभीर रूप से घायल हो गया,जिसकी अस्पताल में मौत हो गई। उसके चाचा अरटियाकलां भोपालगढ़ निवासी दिलीप पुत्र जसाराम जाट हाइड्रो क्रेन के चालक के खिलाफ लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाते हुए अब रिपोर्ट दी है।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

