Doordrishti News Logo

बोलेरो चालक ने ली बाइक सवार की जान

जोधपुर,बोलेरो चालक ने ली बाइक सवार की जान। शहर के निकट झंवर स्थित धवा गांव की सरहद में एक बोलेरो चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार की एमडीएम अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। इस बारे में उसके पुत्र की तरफ से अब रिपोर्ट दी गई है।

इसे भी पढ़ें – बाइक सवार को पीछे से आई बाइक ने मारी टक्कर,एक की मौत

झंवर पुलिस ने बताया कि धवा गांव निवासी मंगलाराम पटेल अपनी बाइक लेकर धवा गांव की सरहद से निकल रहा था। तब एक बोलेरो के चालक ने उसे चपेट में लिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस पर उसे उपचार के लिए एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया,मगर उसकी मौत हो गई। उसके पुत्र मूलाराम पटेल की तरफ से अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दी गई। पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द किया।

Related posts:

मोलिक्यूलर बायोलॉजी टेकनिक्स एंड बेसिक जेनेटिक डेटा इंटरप्रेटेसन का प्रशिक्षण

March 7, 2026

नेशनल डेंटिस्ट डे पर आयुर्वेद विश्वविद्यालय में विशेष कार्यशाला

March 7, 2026

बोरानाडा गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग

March 7, 2026

महाप्रबंधक अमिताभ ने किया जैसलमेर स्टेशन का निरीक्षण

March 7, 2026

कनकपुरा स्टेशन यार्ड में तकनीकी कार्य से प्रभावित रहेंगी जयपुर रुट की ट्रेनें

March 7, 2026

जयपुर-जोधपुर ट्रेन अब इलेक्ट्रिक इंजन से होगी संचालित

March 7, 2026

मोबाइल से भी ले सकते हैं प्लेटफॉर्म टिकट

March 7, 2026

नागरिकों की सम्पत्ति की रक्षा करेगा अधिनियम-संसदीय कार्य मंत्री

March 7, 2026

बाइक चोर गिरफ्तार,घर के आगे खड़ी बाइक को चुराया था

March 7, 2026