Doordrishti News Logo

वन नेशन-वन इलेक्शन देश की आवश्यकता-शेखावत

जोधपुर,वन नेशन-वन इलेक्शन देश की आवश्यकता-शेखावत। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने वन नेशन-वन इलेक्शन को देश की आवश्यकता बताया है। उन्होंने कहा कि देश में एक साथ एक ही समय में चुनाव हों,मतदाता और चुनाव में काम करने वाले सभी लोग यह वर्षों से इस बात की अपेक्षा देश की सरकार से कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें – ग्राम विकास अधिकारी को एपीओ करने के निर्देश

रविवार को अपने गृह नगर पहुंचे शेखावत एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। वन नेशन-वन इलेक्शन पर विपक्ष की आपत्तियों से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी तक किसी ने इसे लेकर कोई तीखी प्रतिक्रिया नहीं दी है। अभी ये कैबिनेट ने पास किया है। एक बार पार्लियामेंट में आएगा। पार्लियामेंट में चर्चा के समय देखेंगे।

उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से यह देश की आवश्यकता है। जिस तरह से चुनाव खर्चीले हो रहे हैं। चुनाव के कारण से समय का अपव्यय हो रहा है। चुनाव के कारण से विकास कार्यों में बाधा लग रही है। बार-बार चुनाव होने के कारण से इस तरह की परिस्थितियां बनती हैं। देश में एक साथ एक ही समय में चुनाव हों,यह निश्चित रूप से वर्षों से देश के मतदाता और देश के चुनाव में काम करने वाले सभी लोग इस बात की अपेक्षा देश की सरकार से कर रहे हैं।

महिलाओं के सशक्तीकरण से जुड़े सवाल पर शेखावत ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा निश्चित रूप से हम सब लोगों के लिए प्राथमिकता है। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान बढ़ाने के साथ-साथ में मोदी जी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तीकरण से आगे बढ़कर वीमेन लेड डेवलपमेंट की दिशा में जा रहे हैं। भारत ने जी-20 की अध्यक्षता के समय नेरेटिव विश्व के सामने रखा था,इस पर भारत ने गति के साथ में काम किया और विश्व भी इस दृष्टिकोण से भारत के साथ है।

शेखावत ने सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर सर्किट हाउस स्थित उनकी मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारे लिए सौभाग्य का विषय है कि जोधपुर में पटेल की यह भव्य मूर्ति इस दिव्य स्थान पर लगी है। कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के लोगों के लिए केवल परिवार और परिवार की पूजा की परंपरा रही है, लेकिन अब भारत बदल गया है। शेखावत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनकी दीर्घायु की कामना की।

सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धा सुमन अर्पित किए:-
केन्द्रीय संस्कृति मंत्री शेखावत ने स्वतंत्र भारत के प्रथम गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर आज जोधपुर सर्किट हाऊस के बाहर आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धा से याद किया।

इस दौरान राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत,शहर विधायक अतुल भंसाली,जोधपुर दक्षिण की महापौर वनिता सेठ,जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं जन प्रतिनिधि मौजूद थे।

Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

November 27, 2026
संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

November 26, 2026
राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

November 26, 2026