जोधपुर, शहर के मंडोर इलाके में रहने वाली एक महिला को बदमाश अभद्र मैसेज भेज कर धमका रहा है। पीड़ीता के समझाने के बावजूद वह नहीं मान रहा। इस पर शुक्रवार को पीडि़ता मंडोर थाने पहुंची और अब केस दर्ज करवाया है। घटना में अनुसंधान किया जा रहा है।
मंडोर पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि एक व्यक्ति 25 मार्च के बाद से उसे लगातार मोबाइल पर अश्लील फोटो भेजकर परेशान कर रहा है। उसको समझाने के बावजूद वह नहीं मान रहा। आरोपी उसकी फोटो को वायरल करने की धमकियां भी दे रहा है। मंडोर पुलिस ने अब इसमें आईटी एवं लज्जा भंग में केस दर्ज किया है।
