Doordrishti News Logo

स्काउट गाइड डायमंड जुबली जंबूरी के लिए जोधपुर से चार रोवर रेंजर चयनित

28 जनवरी से 3 फरवरी 2025 तक त्रिची तमिलनाडु में होगी आयोजित

जोधपुर,स्काउट गाइड डायमंड जुबली जंबूरी के लिए जोधपुर से चार रोवर रेंजर चयनित। भारत स्काउट गाइड की डायमंड जुबली जंबूरी 28 जनवरी से 3 फरवरी 2025 तक त्रिची,तमिलनाडु में आयोजित हो रही है। इसमें भाग लेने हेतु राज्य स्तर पर जोधपुर के दो रोवर रामविलास सैनी,अनिल चौहान तथा दो रेंजर निर्मला कंवर और प्रियंका चौहान का चयन हुआ है।

यह भी पढ़ें – लीज विवाद में होटल में ठहरे बाराती बन गए बंधक

सीओ स्काउट छतर सिंह पीडीयार ने बताया कि रोवर ने फरवरी 2024 में राज्य पुरस्कार प्राप्त करने के पश्चात निरंतर स्काउट गाइड गतिविधियां का संचालन किया। गाइड सीओ और निशु कंवर के निर्देशन में रेंजर प्रियंका चौहान और निर्मला कंवर स्काउट गतिविधियों के तहत समाज सेवा,सांस्कृतिक तथा प्रशिक्षण संबंधी सोपानों को व्यवस्थित तथा निरंतर संचालित कर रहे हैं।

ये चारों ही राष्ट्रपति पुरस्कार की तैयारी भी कर रहे हैं। स्काउट गाइड जिला सचिव डॉ बीएल जाखड़ ने बताया कि छतर सिंह पीडीयार और निशु कंवर के नेतृत्व में जोधपुर जिला मुख्यालय व स्थानीय संघों के द्वारा गतिविधियों का निरंतर संचालन हो रहा है।उसी का परिणाम है कि यहां के रोवर रेंजर,स्काउट गाइड निरंतर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं ।

10 दिसंबर से जोधपुर और राज्य की एकमात्र रेंजर कृष्णा राजपुरोहित जापान में इस समय देश का प्रतिनिधित्व कर रही है,जो हमारे लिए गौरव का विषय है।

Related posts: