Doordrishti News Logo

फर्जी स्क्रीन शॉट भेजकर महिला को बनाया ठगी का शिकार,48 हजार की ठगी

जोधपुर,फर्जी स्क्रीन शॉट भेजकर महिला को बनाया ठगी का शिकार, 48 हजार की ठगी। शहर के शांति प्रिय नगर देवनगर में एक महिला के साथ शातिर ने ठगी कर ली। उसने महिला को ससुर का परिचित बताया और रुपए खाते से ट्रांसफर करवा लिए। बाद में शातिर ने 30 हजार का एक और स्क्रीन शॉट भेजा तब महिला को आशंका हुई।

ठगी के प्रकरण में देवनगर पुलिस ने अब आईटी एक्ट एवं धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है। खाते से चार बार में यह रकम निकाली गई है। देवनगर पुलिस ने बताया कि शांति प्रिय नगर निवासी यश वाटवानी ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी पत्नी के पास फोन आया। जिसमें उसने ससुर का नाम लेकर पहचान बताई। उसने कहा कि आपके ससुर ने मुझे आपके नंबर पर रुपए डालने का कहा है।

यह भी पढ़ें – गलत दिशा में चल रही बाइक को ट्रक ने लिया चपेट में,तीन युवकों की दर्दनाक मौत

जब उसने पहले कुछ रुपए डाले फिर फर्जी मैसेज भेजकर पूछा कि रुपए आ गए। इस पर मेरी पत्नी ने उसे सही मैसेज समझकर हां कर दी। इसके बाद उस व्यक्ति ने तीन फर्जी मैसेज और भेजे। फिर उसने पत्नी को बातों में उलझा कर कहा कि बेटा मुझसे गलती से मेरे गलत अकाउंट से पैसा चला गयाा है। आप मेरे दूसरे खाते में रुपए डाल दो। मैं उस खाते से रुपए ट्रांसफर कर दूंगा।

चार बार में रुपए किए ट्रांसफर
रिपोर्ट के अनुसार परिवादी की पत्नी ने चार ट्रांजेक्शन कर पहले 20 फिर दो बार 10-10 और एक बार 8 हजार रुपए ठग के खाते में ट्रांसफर कर दिए। जब उसने मेरी पत्नी से 30 हजार रुपए का एक और मैसेज चेक करने को कहा। तब मेरी पत्नी को संदेह हुआ। बाद में ठग ने कहा कि आपने तो मेरे खाते में रुपए ट्रांसफर किए ही नहीं। जबकि मेरी पत्नी के खाते से रुपए ट्रांसफर हुए थे।

इसके बाद बैंक जाकर खाता चेक करने के साथ शिकायत की। देवनगर पुलिस ने धोखाधड़ी एवं आईटी एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अब तफ्तीश आरंभ की है।

Related posts:

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर में 3 दिवसीय BCME कार्यशाला शुरू

July 8, 2026

अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड पर ऐतिहासिक समझौता

July 8, 2026

14 जुलाई को लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

July 8, 2026

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

July 8, 2026

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026