सिर में चोट लगने से हुई मौत
जोधपुर, शहर के रातानाडा स्थित अफसर मैस के सामने आई कॉलोनी कैलाश नगर में एक मजदूर किराए के मकान की दूसरी मंजिल से गिर गया। वह मोबाइल पर बात कर रहा था और फोर हाथ से छिटक कर छज्जे पर गिर गया। वह उसे लेने झूका तब वह नीचे गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगी और अस्पताल में उपचार के बीच उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया।
रातानाडा थाने के हैडकांस्टेबल किशोर सिंह ने बताया कि उत्तरप्रदेश के सीकरगंज गोरखपुर हाल एयरफोर्स ऑफिसर मैस के सामने कैलाश नगर में किराए पर रहने वाले राजेश पुत्र मोहित ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका भाई 33 साल का उपेंद्र कुमार यहां मजदूरी करता था। वह रंगरोगन का कार्य करता था।
30 मार्च की शाम को वह छह बजे मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था। तब मोबाइल हाथ से छिटक कर घर की दूसरी मंजिल के छज्जे पर गिर गया। वह मोबाइल लेने झुका तब संभवत: पैर फिसलने से वह गिर गया। सीधे जमीन पर आकर गिरा और उसके सिर में गंभीर चोट लगने पर उसे एमडीएमएच में भर्ती करवाया गया। जहां 1 अप्रैल को उसकी मौत हो गई। हैडकांस्टेबल किशोरसिंह के अनुसार शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया गया है।
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

