राज्य के हस्तशिल्प की विश्व में विशेष पहचान-मुख्यमंत्री
- मुख्यमंत्री ने लिया दूसरा संकल्प
- ‘राइजिंग राजस्थान‘ समिट में हमारे परंपरागत हस्तशिल्प दुनिया को देंगेे हमारी समृद्ध संस्कृति का परिचय
- 5 वर्ष में राज्य की अर्थव्यवस्था को 350 बिलियन डॉलर बनाने के लिए सरकार संकल्पित
जयपुर,राज्य के हस्तशिल्प की विश्व में विशेष पहचान-मुख्यमंत्री। मुख्य मंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आगामी 9-11 दिसम्बर को आयोजित होने वाले राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के जरिये राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में विकास के नये आयाम स्थापित होंगे। उन्होंने कहा कि आगामी 5 वर्ष में राज्य की अर्थव्यवस्था को 350 बिलियन डॉलर की बनाने के लिए राज्य सरकार संकल्पित है।
इसे भी पढ़ें – राइजिंग राजस्थान राज्य में मौजूद संभावनाओं को धरातल पर उतारने की महत्वपूर्ण कड़ी-भजनलाल
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शर्मा राइजिंग राजस्थान के आयोजन को सफल बनाने के लिए आगामी 10 दिनों तक प्रत्येक दिन एक नया संकल्प लेंगे। शर्मा ने शुक्रवार को दूसरा संकल्प लेते हुए कहा कि राइजिंग राजस्थान समिट में हमारे परंपरागत हस्तशिल्प दुनिया को हमारी समृद्ध संस्कृति का परिचय देंगे और प्रदेश की गौरव शाली संस्कृति को प्रदर्शित करेंगे।
उन्होंने कहा कि राज्य की प्रसिद्ध थेवा कला,मीनाकारी,ब्लू पॉट्ररी, बंधेज सहित विभिन्न हस्तशिल्प देश-दुनिया में विशेष पहचान रखते हैं। राज्य सरकार राज्य के हस्तशिल्प कारीगरों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने तथा हस्तशिल्प कला को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के आयोजन से राज्य में औद्योगिक क्षेत्र को नई उंचाई मिलेगी। उन्होंने कहा कि देश दुनिया में निवेशकों का समिट के प्रति रूझान ये दर्शाता है कि राजस्थान विश्व में निवेश के एक प्रमुख केन्द्र के रूप में तेजी से ऊभर रहा है।
Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

