Doordrishti News Logo

जिला कलक्टर ने किया औचक निरीक्षण

  • लोगों की सुनी समस्याएं
  • दिए दिशा निर्देश

जोधपुर,जिला कलक्टर ने किया औचक निरीक्षण। जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने बुधवार को पाक विस्थापित कॉलोनी कृष्णा नगर, अलकोसर नगर झंवर रोड व राणा पूंजा नगर गंगाणा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संबंधित विभागीय अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरस्त करने के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर अग्रवाल ने कृष्णा नगर,अलकोसर नगर झंवर रोड पहुंचकर बस्ती का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां उपस्थित लोगों ने जिला कलक्टर अग्रवाल को अपनी समस्याओं से अवगत करवाया। जिला कलक्टर ने मौके पर ही मौजूद अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें – संसदीय कार्य मंत्री पटेल नवनिर्मित कक्षा कक्ष का करेंगे लोकार्पण

निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने कच्ची बस्ती में स्थित विभिन्न कच्चे घरों का निरीक्षण किया। उन्होंने बस्ती में संचालित स्कूल पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने स्कूली बच्चों से संवाद कर उनकी समस्याओं जाना एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने गंगाना स्थित राणा पूंजा नगर पहुंचकर जनसुनवाई की। इस दौरान लोगों ने पानी,सड़क, बिजली,शिक्षा सहित विभिन्न समस्याओं से जिला कलक्टर को अवगत कराया एवं ज्ञापन दिए। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को नियमानुसार समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।अग्रवाल ने पाक विस्थापितों के लिए 29 नवंबर को एसएन मेडिकल कॉलेज में आयोजित हो रहे कैंप की जानकारी दी।

ये भी पढ़ें – आंखों के उपचार के बाद बाड़मेर लौट रही निजी अस्पताल की बस सड़क से उतरी,कंपाउण्डर जख्मी

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026

पीछा कर मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ा 86 ग्राम एमडी बरामद

October 12, 2026