Doordrishti News Logo

परिवार की मौजदूगी में आसपास दो घरों में चोरी

12 तोला सोना,तीन किलो चांदी के साथ चार लाख से ज्यादा नगदी चोरी

जोधपुर,परिवार की मौजदूगी में आसपास दो घरों में चोरी। शहर के निकट लूणी तहसील के शिकारपुरा नई आबादी क्षेत्र में शनिवार,रविवार की दरमियानी रात में चोरों ने सर्दी का फायदा उठाकर दो घरों में एक साथ सैंध लगाकर वहां से 12 तोला सोना,तीन कि लो से ज्यादा चांदी और चार लाख की नगदी ले गए।

वक्त घटना परिवार के लोग सर्दी के चलते कमरों में सो रहे थे और दूसरे कमरे में प्रवेश कर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को सूचना मिलने पर मौका मुआयना किया गया। लूणी थानाधिकारी हुकमसिंह इस बारे में गहनता से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़िए – मानसिक विमंदित गृह मेें भर्ती युवक की मौत

लूणी पुलिस ने बताया शिकारपुरा नई आबादी क्षेत्र निवासी जगदीश पुत्र मूलाराम प्रजापत और उसके रिश्तेदार चौथाराम प्रजापत का मकान पास पास बने है। शनिवार- रविवार की दरमियानी रात में चोरों ने सर्दी के चलते फायदा उठाते हुए इनके घरों में सैंध लगाकर वहां से नगदी और जेवरात ले गए।

जगदीश प्रजापत के मकान से 4 तोला सोना,दो लाख की नगदी, आधा किलो चांदी के जेवरात ले गए। जबकि चौथाराम के घर से आठ तोला सोना,सवा दो किलो चांदी के साथ सवा दो लाख केश ले गए। सर्दी के कारण सब अपने कमरों में सो रहे थे। जिन कमरों में कोई नहीं था वहां चोरों ने प्रवेश किया और वारदात को अंजाम दिया। सुबह जाग होने पर चोरी का पता लगा। थानाधिकारी हुकमसिंह के अनुसार चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Related posts:

कोटद्वार में हाथियों का आतंक,रात भर दहशत में ग्रास्टनगंज के लोग

September 13, 2026

सरकारी अस्पताल में ब्रेन एन्यूरिज्म का WEB डिवाइस से सफल उपचार

September 13, 2026

पीपा क्षत्रिय समाज का छात्र एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आज

September 13, 2026

जातरू सेवा कर लौट रहे पांच दोस्तों को कार ने मारी टक्कर,दो की मौत

September 13, 2026

अभ्यर्थियों को 29 सितंबर तक प्रस्तुत करना होगा निर्वाचन व्यय लेखा

September 13, 2026

आयुर्वेद चिकित्सालय में चोरी का प्रयास

September 13, 2026

रात्रि में पैदल जाने वाले जातरुओं को पहनाए रिफ्लेक्टिव एप्रिन

September 13, 2026

हिन्दू सेवा मण्डल जोधपुर ने बाबा रामदेव मेला सेवा शिविर का किया ध्वज पूजन

September 13, 2026

एमबीएम विश्वविद्यालय में स्पंदन-2026 का आगाज

September 13, 2026