Doordrishti News Logo

बंद पड़े ट्रक वर्कशॉप से 80 किलो लोहा व मशीनरी आइटम चोरी

जोधपुर,बंद पड़े ट्रक वर्कशॉप से 80 किलो लोहा व मशीनरी आइटम चोरी।शहर के निकट सांगरिया रिंग रोड स्थित एक ट्रक बॉडी रिपेयरिंग वर्क शॉप में चोरों ने सेंध लगाकर 80किलो लोहे के साथ हजारों की मशीनरी आइटम चोरी कर ली।वर्कशॉपमालिक की तरफ से बोरानाडा थाने में प्रकरण दर्ज करवाया गया है। वकशॉप में सीसी टीवी कैमरें नहीं होने से चोरों की पहचान नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें – भाजपा ने किया पूर्व मुख्यमंत्री राजे का स्वागत

बोरानाडा पुलिस ने बताया कि अभिषेक नगर पाल गांव निवासी किशनलाल सुथार पुत्र धनराज सुथार ने मामला दर्ज करवाया। इसमें बताया कि उसका ट्रक बॉडी रिपेयरिंग का एक वर्कशॉप जोधपुर मर्चेंट ऑटो मोबाइल नाम से सालावास सांगरिया रिंग रोउ पर है। वह 29 जनवरी से 1 फरवरी तक बाहर गया हुआ था। वर्कशॉप सूना था। इस बीच चोरों ने सेंध लगाकर वहां से कट्टों में भरा 70-80 किलो लोहा,मशीनरी आइटम ड्रिल मशीनें,पेचकस,टूल्स,पाना आदि हजारों का सामान चोरी कर ले गए।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: