बाइक चोरी प्रकरण का खुलासा दो चचेरे भाई गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बाइक चोरी प्रकरण का खुलासा दो चचेरे भाई गिरफ्तार। शहर की भगत की कोठी पुलिस ने बाइक चोरी प्रकरण का खुलासा करते हुए दो चचेरे भाईयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की बाइक को जब्त किया है। आरोपियों से पुलिस पूछताछ जारी है।
थानाधिकारी सुरेश ने बताया कि पुलिस आयुक्त शरत कविराज व पुलिस उपायुक्त पश्चिम विनीत कुमार बंसल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम रोशन मीणा एवं सहायक पुलिस आयुक्त पश्चिम छवि शर्मा के निर्देशानुसार टीम का गठन किया गया।
अवैध बजरी खनन और परिवहन करने वाला एक गिरफ्तार
घटना के अनुसार 20 फरवरी को प्रथम सी रोड सरदारपुरा निवासी मकसूद अहमद ने अपनी बाइक चोरी की रिपोर्ट दी थी। उसके बाइक रामेश्वर नगर ओरिक मोटर के पास से चोरी हो गई थी। पुलिस ने अब प्रकरण में दो चचेरे भाईयों लक्ष्मणराम उर्फ विजय व पिन्टू को गिरफ्तार किया है। आरोपी गायणों की ढाणी जैसला भोजासर के रहने वाले है।
Related posts:

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला

आधी रात को दलित छात्र के कमरे में घुसकर लोहे के पाइप से मारपीट

एपीके फाइल डाउनलोड करवा एक लाख से ज्यादा की ठगी

ड्राई फ्रूट कारोबारी से 1.54 लाख का फ्रॉड

कमिश्ररेट सीएसटी ने अवैध पिस्टल के साथ पांच हजार के इनामी को पकड़ा

