Doordrishti News Logo

महाराष्ट्र से नाटकों के लिए आए लोगों का सामान होटल से चोरी

अलगअलग कमरों से इलेक्ट्रानिक सामान पार

जोधपुर,महाराष्ट्र से नाटकों के लिए आए लोगों का सामान होटल से चोरी।राजस्थान संगीत नाटक अकादमी और भारतीय कला से जुड़े कुछ लोग जोधपुर में नाटकों के लिए आए हुए हैं। जिन्हें बनाड़ की एक होटल में ठहराया गया है। 25 लोगों के दल को अलग अलग कमरों में ठहराया गया। मगर होटल में ठहरे इन लोगों के मोबाइल और अन्य सामान 7-8 फरवरी रात को चोरी हो गए। छह लोगों का सामान पार हुआ है। इस बारे में बनाड़ थाने में केस दज करवाया गया है। सामान चुराने में होटल कार्मिकों पर भी संदेह जताया जाता है। पुलिस इस बारे में तफ्तीश कर रही है।

यह भी पढ़ें – हाइकोर्ट की प्लेटिनम जुबली समारोह के उपलक्ष्य में मैराथन 11 को

बनाड़ पुलिस थाने में महाराष्ट्र के न्यू सोगनी कल्पतरू स्टेट के रहने वाले अभिजीत चौधरी पुत्र प्रभात चौधरी की तरफ से केस दर्ज करवाया गया है। इसमें बताया कि राजस्थान संगीत नाटक अकादमी और भारतीय कला से जुड़े 25 लोगों का दल जोधपुर आया हुआ है। इन लोगों के ठहरने की व्यवस्था बनाड़ स्थित प्रभात नगर की एक होटल में करवाया गयी है।
7-8 फरवरी की रात को होटल के अलग अलग कमरों से छह लोगों के मोबाइल,लेपटॉप,घड़ी,पावर बैंक कोड,बैग और अन्य सामान चोरी हो गए है। इसमें इस्माइल कुलानी, कुषाण दोशी,प्रवेश समारी,सुकेश कुकेरा,खुद अभिजीत चौधरी एवं अथर्व का सामान चोरी हुआ है। बनाड़ थाने के एसआई त्रिलोकदान इसकी जांच में जुटे है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पानी की समस्या को लेकर टंकी पर चढ़े लोग: कूदने की चेतावनी

April 30, 2026

दिनदहाड़े घर से पांच लाख का सोना और तीन लाख की चांदी ले गए

April 30, 2026

बीकानेर पुलिस हिरासत से फरार आरोपी राइका बाग स्टेशन पर पकड़ा गया

April 30, 2026

जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

April 30, 2026

विवाह कार्यक्रम के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित

April 30, 2026

कलक्टर ने किया पीएचईडी कार्यालय का औचक निरीक्षण

April 30, 2026

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के मई में 14 ट्रिप रद्द

April 30, 2026

बीएल मीणा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान वित्त सलाहकार

April 30, 2026

26 जुलाई तक 27 ट्रिप और करेंगी 3 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें

April 30, 2026