जोधपुर,भारत विकास परिषद्व मुख्य शाखा द्वारा हर्षोल्लास के साथ 75 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। अध्यक्ष डॉ प्रभात माथुर और सचिव सुरेश चन्द्र भूतड़ा ने बताया कि 75 वां स्वतंत्रता दिवस परिषद डायग्नोस्टिक लैब गीता भवन के पीछे राष्ट्रीय सेवा प्रकल्प मंत्री अनिल गोयल, प्रान्तीय महासचिव प्रदीप राठी के आतिथ्य में हर्षौल्लास से मनाया गया। सचिव सुरेश चन्द्र भूतड़ा ने बताया कि झण्डारोहण अध्यक्ष डॉ प्रभात माथुर ने किया।

राष्ट्रीय सेवा प्रकल्प मंत्री अनिल गोयल और प्रान्तीय महासचिव ने 75 वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी और मुख्य शाखा द्वारा अधिकतम कोविड वैकसीनेशन शिविर करवाने पर बधाई दी। उपाध्यक्ष किशन बिड़ला, प्रो डी एल माथुर, प्रो वीडी दवे, डॉ एसीएच माथुर, डॉ केएस राजपुरोहित, सीता राम राठी, कैलाश राठी, अजय माथुर, डॉ आरपी माथुर, प्रो राजेंद्र कुमार कुंभट, जुगल किशोर व्यास, जवरी लाल शर्मा, अभिषेक शर्मा, अभिषेक इटावा झण्डारोहण कार्यक्रम में उपस्थित हुए।
Related posts:

न ओटीपी आया न मैसेज क्रेडिट कार्ड से 2.11 लाख की खरीदारी

35 लाख के आभूषण और नगदी चोरी

मारपीट व जान की धमकी के आरोप में मां बेटे सहित पांच गिरफ्तार

जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

शहर में अन्नकूट महोत्सव की धूम

आफरी में क्षत्रिग्रस्त भूमि के पुनर्वास पर प्रशिक्षण शुरू

मदरसों को लेकर हाईकोर्ट में दायर याचिकाएं सुनवाई के लिए स्वीकार

चोरी की गाड़ी ढूंढऩे आए युवकों पर फायरिंग 4 घायल

