Doordrishti News Logo

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज का 73वां स्थापना दिवस मनाया

जोधपुर,एमबीएम विश्वविद्यालय व एमबीएम एलुमनी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज का 73वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ एमबीएम विश्वविद्यालय प्रागण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मगनीराम बांगड़ की मूर्ति पर माल्यार्पण से की गई। एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज एलुमनी एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो सुशील भंडारी ने सभी विद्यार्थियों कर्मचारियों एवं साथियों से मिलकर भविष्य निर्माण की बात कही।

ये भी पढ़ें- पत्रकार राजीव गौड़ को बेदिल बीकानेरी पुरस्कार

एमबीएम के उपकुलपति प्रो अजय शर्मा ने सबको सहयोग के साथ आगे बढ़ने तथा सभी छात्रों को जुड़ने का अनुरोध किया। देश में मनाये जा रहे आजादी के अमृत मोहत्सव में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष प्रो अखिल रंजन गर्ग ने क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें विजेता रहे विद्यार्थियों को उपकुलपति प्रो अजय शर्मा द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किये गए। इस समारोह में एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज एलुमनाई एसोसिएशन के मानद सचिव जय सिंह चौधरी ने बताया कि देश कि सबसे पुरानी आईआईटी से भी एक दिन पहले स्थापित एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज का 73 वां स्थापना दिवस मनाना हमारे लिए सोभाग्य कि बात हैं। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सभी विभागाध्यक्ष,प्रोफ़ेसर,विद्यार्थी एवं एलुमनी एसोसिएशन के सदस्य भारी संख्या में उपस्थित थे। समारोह के अंत में एलुमनी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रो अरविंद कुमार वर्मा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026