मजदूरों से भरी ट्रक 709 पलटी,एक की मौत
- तीन अन्य घायल
- चालक के खिलाफ केस दर्ज
जोधपुर,निकटवर्ती सुरपुरा कलां गांव की सरहद में मजदूरों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलटी खा गया। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने साथी मजदूर की तरफ से चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
ये भी पढ़ें- बजरी से भरे डंपर को रुकने का इशारा,चालक ने पुलिस पर किया गाड़ी चढ़ाने का प्रयास
करवड़ थानाधिकारी बुद्धाराम ने बताया कि कमला नेहरू नगर बंगाली क्वार्टर के समीप रहने वाले शेख वाजिद मोहम्मद पुत्र मुमताज मोहम्मद की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि उसके साथी मजदूर मसूरिया निवासी पुखाराम, सुरेश,धनराज एवं सद्दाम आदि ट्रक टाटा 709 में सवार होकर सुरपुरकलां गांव से निकल रहे थे। ट्रक को मोहम्मद शाकिर चला रहा था। सुरपुरकलां गांव की सरहद में पहुंचने पर उसने लापरवाही से गाड़ी को चलाते हुए ट्रक को पलटी खिला दिया। जिससे चार मजदूर घायल हो गए। बाद में पुखाराम की मौत हो गई।
थानाधिकारी बुद्धाराम ने बताया कि चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। अग्रिम जांच की जा रही है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

