Doordrishti News Logo

बजरी से भरे डंपर को रुकने का इशारा,चालक ने पुलिस पर किया गाड़ी चढ़ाने का प्रयास

जोधपुर,बनाड़ पुलिस थाने के सामने नाकाबंदी में अवैध बजरी से भरे डंपर को रुकने का इशारा किया गया। मगर उसका चालक डंपर नहीं रोक कर पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया और डंपर को भगा ले गया। बीच रास्ते डंपर से बजरी को भी खाली कर दिया। पुलिस ने इस बारे में राजकार्य में बाधा डालने एवं हत्या प्रयास में केस दर्ज किया है। गमीमत रही कि कोई चोटिल नहीं हुआ। बनाड़ पुलिस ने डंपर मालिक का नाम ट्रेस किया मगर चालक कौन था इसका पता नहीं चला।

ये भी पढ़ें- एंटिक हैण्डीक्राफ्ट आइटम के कबाड़-मकान में लगी भीषण आग

थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि रात को थाने के सामने नाकाबंदी करवाई गई थी। वाहनों के चेकिंग के लिए चेतक के हैड कांस्टेबल जेठानाथ तैनात थे। तब एक अवैध बजरी का डंपर दनदनाते आने पर उसे रुकने का इशारा किया गया, मगर उसका चालक पुलिस को देख कर गाड़ी को तेज करने के साथ नाकाबंदी में तैनात जेठानाथ पर डंपर चढ़ाने का प्रयास किया और डंपर को भगा ले गया। बाद में उसका पीछा किए जाने पर अवैध बजरी को खाली कर दिया।

थानाधिकारी खोजा ने बताया कि डंपर चालक कौन था इसका पता नहीं चला। मगर उसका मालिक कापरड़ा का सहीराम विश्रोई है। उसके पकड़े जाने पर चालक का पता लग पाएगा। मामला राजकार्य में बाधा डालने, बजरी चोरी एवं हत्या प्रयास में दर्ज किया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026