जोधपुर शहर की प्रतापनगर पुलिस ने पहाड़ी इलाके में सर्च अभियान चलाकर सात जुआरियों को पकड़ा है। पुलिस ने इनके पास से अलग अलग मात्रा में तकरीबन 85 हजार 510 रूपए भी बरामद किए। सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम में मामला बनाया गया है।
प्रतापनगर थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि मुखबिरी सूचना मिली कि प्रतापनगर से लगते पहाड़ी इलाकों में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। इस पर पुलिस की अलग अलग टीमों का गठन करते हुए सर्च अभियान चलाया गया। इस पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर जुआ खेल रहे सात लोगों जिनमें लाला लाजपत रॉय कॉलोनी निवासी मोहम्मद फारूख, कालूराम की बावड़ी सूरसागर निवासी मयूर, पुंगलपाड़ा निवासी शाहरूख, संजय सी कॉलोनी निवासी फिराज खां, ढब्बू कॉलोनी प्रताप नगर निवासी आरिफ, गायों की फाटक उदयमंदिर निवासी साबिर एवं मोती चौक निवासी बिलाल को पकड़ा गया। पुलिस ने इनके पास से कुल 85 हजार 510 रूपए भी बरामद किए।
ये भी पढें – एबीवीपी ने एक गाँव-एक तिंरगा अभियान का आगाज शहीद के घर से किया
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

महिला का जेवरात से भरा हैंडबैग गिरा पुलिस ने ढूंढकर दिलाया

जोधपुर की अंतरराष्ट्रीय सॉफ्टबॉल खिलाड़ियों का सम्मान

आशियाना अमरबाग के चुनाव संपन्न,लोकेश चौधरी बने अध्यक्ष

लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान पर भाजपा की बैठक

जोधपुर मुख्य शाखा की टीम प्रांतीय विजेता

कानून व्यवस्था के मद्देनजर ग्राम पंचायत भावी का पुनर्मतदान स्थगित

