Doordrishti News Logo

सोलर प्लांट लगाने व टेण्डर दिलाने के नाम पर पांच लाख ऐंठे

जोधपुर,सोलर प्लांट लगाने व टेण्डर दिलाने के नाम पर पांच लाख ऐंठे।शहर के माता का थान स्थित चुतरावता का बेरा में रहने वाले एक व्यक्ति से सोलर प्लांट लगाने एवं उसका टेण्डर दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपए ऐंठ लिए। पीडि़त ने नामजद लोगों के खिलाफ मंडोर थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दी है। पुलिस ने जांच आरंभ की है।

यह भी पढ़ें – गैस पाइप लाइन डालते पाइप क्षतिग्रस्त,गैस का रिसाव

चुतरावता बेरा माता का थान निवासी युुधिष्ठर सिंह पुत्र किशन सिंह की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि उसकी एक फर्म मंडोर रिको एरिया में बाबा मार्बल एण्ड आर्ट स्टोन के नाम से है। अक्टूबर में फर्म में सोलर प्लांट लागने की जरूरत महसूस होने पर जालोरी गेट माधोबाग में पारसराम सोलर सिस्टम के पासुतोष व्यास एवं अशोक कल्ला से संपर्क किया गया था। तब इन लोगों ने सोलर प्लांट लगाने के लिए 3.50 लाख रुपए मांगे। 24 अक्टूबर 23 को पेमेंट कर दिया गया और 26 को उसका एग्रीमेंट किया गया। इसके एक दो दिन बाद उक्त दोनों लोग फर्म पर आए और कहा कि वह सोलर प्लांट को लेकर योजना समझाई और टेण्डर भरने का कहा। इस झांसे में आए युधिष्ठर ने उनको ऑनलाइन 1.50 लाख रुपए और ट्रांसफर कर दिए।

इस तरह पांच लाख रुपए इन लोगों को दिए गए। मगर बाद में यह लोग सोलर प्लांट लगाने और टेण्डर को लेकर टालमटोल जवाब देते रहे।इन लोगों के रिश्तेदारों ने भी झूठा आश्वासन देकर रुपए ऐंठ लिए। मगर न तो सोलर प्लांट लगाया और न ही दी गई रकम को वापिस लौटाया गया है। रिपोर्ट में आरोप है कि इन लोगों द्वारा कई लोगों से धोखाधड़ी की गई है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026