Doordrishti News Logo

गैस पाइप लाइन डालते पाइप क्षतिग्रस्त,गैस का रिसाव

जोधपुर,गैस पाइप लाइन डालते पाइप क्षतिग्रस्त,गैस का रिसाव।शहर के शंकर नगर में शुक्रवार को एक व्यक्ति ने अपने घर के बाहर बगैर सूचना दिए गैस पाइप लाइन के लिए खुदाई करवा दी। इससे पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई और गैस का रिसाव होने लगा। इस बारे में फिलहाल पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें – बाबा केदार के जयकारों के उद्घोष के साथ केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले

जानकारी के अनुसार शंकर नगर निवासी एक व्यक्ति द्वारा गैस पाइप लाइन से संबंधित जानकारी होते हुए भी बिना किसी अग्रिम सूचना के कार्य करते हुए घर के बाहर शुक्रवार को गैस पाइपलाइन को क्षति पहुचाई गई। घटना की सूचना मिलने पर, सीजीडी इकाई के अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और 12 मिनटों के भीतर घटना को नियंत्रित कर लिया।

सीजीडी इकाई के अधिकारियों की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी घटना टल गई अन्यथा इस घटना से आसपास को काफी नुकसान हो सकता था। सीजीडी इकाई द्वारा लगाए गए चेतावनी संकेतों के बावजूद उस व्यक्ति द्वारा खुदाई के समय ध्यान नहीं दिया,जिससे गैस पाइपलाइन को नुकसान हुआ।

कंपनी के अधिकृत अधिकारियों के अनुसार गैस पाइपलाइन को नुकसान पहुंचाने का कृत्य स्पष्ट रूप से पेट्रोलियम और खनिज पाइपलाइन- पीएमपी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया जाता है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल कोई केस दर्ज नहीं करवाया गया है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026