Doordrishti News Logo

जलपाईगुड़ी में भीषण रेल दुर्घटना 5 की मौत,45 से अधिक घायल

  • बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस डोमोहानी के पास मयनागुड़ी में पटरी से उतरी
  • राहत कार्य जारी,एनडीआरएफ की टीम भेजी
  • राष्ट्रपति,प्रधान मंत्री,रेल मंत्री ने प्रकट की संवेदना
  • मृतकों को 5 लाख,गम्भीर गायलों को 1 लाख व कम घायलों को 25 हजार की सहायता
  • पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में गुरुवार सायं 5 बजे हुई दुर्घटना
  • रेल मंत्री रेस्क्यु जायजा लेने व घायलों का हाल जानने जलपाईगुड़ी जा रहे हैं

जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में गुरुवार को एक भीषण रेल हादसा हो गया। उस हादसे में अब तक 5 लोगों की जान चली गई,कई घायल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में गुरुवार सायं 5 बजे बीकानेर- गुवाहाटी एक्सप्रेस डोमोहानी के पास मयनागुड़ी में पटरी से उतर गई। इस दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई और 45 से अधिक लोग घायल हो गए। जलपाईगुड़ी के डीएम ने घटना की पुष्टि की है। हादसे के बाद कई यात्रियों के डिब्बे में फंसे होने की आशंका है। ट्रेन के डिब्बे काट कर अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला जा रहा था। बचाव कार्य जारी है,अंधेरा होने से बचाव दलों को दिक्कत आ रही है। एनडीआरएफ की टीम भी जलपाईगुड़ी के लिए रवाना की गई है।

जलपाईगुड़ी में भीषण रेल दुर्घटना 5 की मौत,45 से अधिक घायल

दुर्घटना के तुरन्त बाद प्रधान मंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बात कर जानकारी ली। रेलवे ने मृतकों के परिजन को 5 लाख की, गम्भीर घायलों को 1 लाख और कम घायलों को 25 हजार रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है। रेलवे ने हादसे के बाद इस रूट की 9 गाड़ियों का रूट डायवर्ट किया है और यात्रियों को ले जाने को स्पेशल ट्रेन लगाई है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हादसे पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं प्रभावित यात्रियों और उनके परिवार के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से बात कर दुर्घटना की पूरी जानकारी ली। रेल मंत्री रेस्क्यु जायजा लेने व घायलों का हाल जानने जलपाईगुड़ी जाएंगे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि बड़े अधिकारी रेस्क्यू में निगरानी रख रहे हैं,घायलों के लिए जल्दी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाया जा रहा है।

हादसे के बाद रेलवे ने इमरजेंसी नम्बर 8134054999 तथा दो हेल्प लाइन नम्बर 036-2731622 और 036- 2731623 जारी किए हैं।

जलपाईगुड़ी में भीषण रेल दुर्घटना 5 की मौत,45 से अधिक घायल

जोधपुर में भी कंट्रोल रूम स्थापित

बीकानेर-गुवाहाटी रेल हादसे के मद्देनजर यात्रियों की सहायता के लिए जोधपुर रेल मंडल में भी नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार इसके लिए मंडल रेल प्रशासन द्वारा वाणिज्य नियत्रंण कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है तथा यात्रियों की सुविधा के लिए 02912643288 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।

शेखावत ने की संवेदना व्यक्त

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री,गजेंद्र सिंह शेखावत ने जलपाईगुड़ी (पश्चिम बंगाल) में बीकानेर-गुवाहाटी एक्सप्रेस के पटरी से उतर जाने की वजह से 4 नागरिकों की असमय मृत्यु पर संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। प्रधानमंत्री ने स्वयं दुर्घटना के संदर्भ में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री से स्थिति की जानकारी ली है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सूर्यनगरी एक्सप्रेस के एसी पैनल में धुआं उठने से मचा हड़कंप

June 30, 2026

केतन अग्रवाल हत्याकांड:आरोपी सिया शादी टालना चाहती थी

June 29, 2026

अनियंत्रित निजी बस पलटी सात यात्री घायल

June 29, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल ने एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल का किया निरीक्षण

June 28, 2026

MDM अस्पताल बना मिलन का सेतु,बुजुर्ग मदन सिंह अपने परिवार से मिले

June 28, 2026

गिट्टी से भरा अनियंत्रित ट्रेलर पलटा,कोई हताहत नहीं

June 27, 2026

वेनेजुएला में कुछ मिनटों में दो शक्तिशाली भूकंप, हजारों लोगों की मौत की आशंका,देश में आपातकाल घोषित

June 26, 2026

मानसून में रेल सुरक्षा को लेकर जोधपुर मंडल अलर्ट

June 23, 2026

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार: असाधारण प्रतिभा वाले बच्चों के लिए नामांकन शुरू

June 23, 2026