42-year-old-classmates-met-on-a-stage-celebrated-sawan-festival

42 साल पुराने सहपाठी मिले एक मंच पर,मनाया सावन उत्सव

महेश स्कूल के 42 वर्ष पुराने 6 से 10 तक के विद्यार्थियों ने ताजा की पुरानी यादें

जोधपुर, शहर के महेश स्कूल में 42 वर्ष पूर्व छठी से 10वीं तक पढ़े विद्यार्थियों के लिए सावन उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व विद्यार्थियों ने अपनी पत्नियों के साथ धूमधाम से सावन उत्सव मनाया। भंवरलाल बाहेती ने बताया की 42 वर्ष पूर्व कक्षा छठी से 10 वीं तक पढ़े विद्यार्थियों को उनकी धर्म पत्नियों के साथ सावन उत्सव में आमंत्रित किया गया था।

सभी पूर्व विद्यार्थी एक जगह पर एकत्रित होकर सावन उत्सव का आनंद लिया। सभी ने अपनी पुरानी यादों को ताजा किया। इनमें कोई नौकरी,कोई व्यापार कर रहे हैं। सभी ने अपनी पुरानी यादें ताजा की।

42-year-old-classmates-met-on-a-stage-celebrated-sawan-festival

इस अवसर पर उन्होंने कई तरह के गेम खेल कर इंजॉय किया। इस मौके पर परिचय का आदान प्रदान किया गया। इन यादगार पलों को संजोकर रखने के लिए ग्रुप फोटो सेशन भी हुआ। शीघ्र ही आगे बच्चों सहित के गेटटुगेदर पार्टी करने की योजना पर सहमति बनी। प्रकाश परिहार ने बताया की शीघ्र ही इस योजना एक और कार्यक्रम जल्दी ही किया जाएगा।

कार्यक्रम में ओम प्रकाश सोनी, चंद्रशेखर पुरोहित,उपेंद्र सालेचा, अशोक आचार्य,गोविंद शारदा, बाबू लाल प्रजापत,राजेश लोहिया, आनंद राठी,गोविंद बोहरा,डॉ एचके चौहान, आनंद धूत, महेंद्र सिंह गहलोत, महेंद्र मूथा,रमेश मोदी, सुरेश अरोड़ा,सीएस सोलंकी आदि पत्नी सहित उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews