Doordrishti News Logo

समारोह में 40 प्रतिभाओं का सम्मान

  • श्रीनामदेव टाक क्षत्रिय समाज सेवा समिति का सावन महोत्सव
  • सावन महोत्सव में झूमी महिलाएं

जोधपुर,समारोह में 40 प्रतिभाओं का सम्मान। नामदेव टाक क्षत्रिय समाज (सेवा समिति) जोधपुर के तत्वावधान में मदेरणा काॅलोनी स्थित नामदेव भवन में समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह एवं सावन महोत्सव का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें – हाईकोर्ट की पैरोल के बाद आसाराम मंगलवार जाएगा मुंंबई

सचिव देवराज सारण ने बताया कि दसवीं और बारहवीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले ओमप्रकाश वर्मा व शशिकांत वर्मा सहित समाज की लगभग 40 प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र,स्मृति चिन्ह व पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।

बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सभी सम्मानित बालिकाओं को इक्कावन सौ रुपए की नकद राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीश प्रसाद वर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय नामदेव महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष अनुराग रुनवाल सहित महिला मंत्री सुनिता नेगी,प्रमोद कुमार वर्मा व गोविंद बेदी बतौर अतिथि मौजूद थे।

सावन महोत्सव में रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें गायिका मंजू डागा एंड पार्टी सहित समाज की महिलाओं ने मनमोहक गीतों व नृत्य की प्रस्तुति दी। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुई, प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में देवकिशन नेगी,विशाल मोयल,विष्णु ऊंटवाल,रमेश तोलंबिया सहित अनेक समाज बंधु व मातृशक्ति ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन अरविंद अपूर्वा ने किया।

Related posts:

रास्ता जाम करने और डंपर को जलाने पर राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

September 6, 2026

वृद्धा गाय को लेकर खेत पर गई वापिस लौटने तक चोर नगदी आभूषण ले गए

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का किया सम्मान

September 6, 2026

ट्रांसफर्मर से तेल चोरी करते समय लगा था करंट

September 6, 2026

डीआरएम ने डेगाना व रेन स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का किया निरीक्षण

September 6, 2026

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने सीएस को सौंपा ज्ञापन

September 6, 2026

सैटेलाइट अस्पतालों में जल्द शुरू होंगे सिजेरिशन सेक्शन: सीएस

September 6, 2026

व्यापार में परेशानी दूर करने का बोला: कलश में हीरे बताकर 8 लाख ठगे

September 6, 2026

मादक मामलों में फरार इनामी अपराधियों पर जोधपुर ग्रामीण पुलिस का शिकंजा

September 6, 2026