Doordrishti News Logo

पिस्टल सप्लाई करने वाला 4 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

जोधपुर,शहर की प्रतापनगर पुलिस ने पिस्टल सप्लाई करने में भूमिका निभाने वाले 4 हजार के इनामी आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया है। वह टॉप टेन आरोपियों में शुमार था। पुलिस अब अभियुक्त से पूछताछ में जुटी है।

प्रतापनगर थानाधिकारी देवीचंद ढाका ने बताया कि गत 4 मई को प्रतापनगर पुलिस ने सोमानी कॉलेज के पास में एक कार से अवैध पिस्टल के साथ महेंद्र सिंह पुत्र बाग सिंह,नागसिंह पुत्र आसूसिंह,समंद्र सिंह पुत्र नरपत सिंह, किशनसिंह पुत्र कुंभसिंह एवं गुलाब सिंह पुत्र रूप सिंह को गिरफ्तार किया था।

ये भी पढ़ें- कार्यालय से 2.70 लाख की चोरी करने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

आरोपियों ने पिस्टल मदनदास वैष्णव से खरीद करना बताया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपायुक्त पश्चिम की तरफ से चार हजार का इनाम घोषित किया गया। पुलिस की टीम में शामिल एसआई प्रहलादसिंह, हैडकांस्टेबल प्रेम चौधरी एवं शंकर कुमावत ने मिलकर आरोपी सुखमंडल चामू मदनदास पुत्र अचल दास को पुणे महाराष्ट्र से पकड़ा गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

उम्मेद अस्पताल गेट संख्या पांच के सामने देर रात फायरिंग की आशंका में पुलिस की भागदौड़

September 16, 2026

पंखे के हुक में वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान

September 16, 2026

अंगदान की सहमति देने वाले परिवार को किया सम्मानित

September 16, 2026

वार्ड 50 के मतदान केन्द्र 338 पर बुधवार को होगा पुनर्मतदान

September 16, 2026

वार्ड 50 के मतदान केन्द्र 338 पर पुनर्मतदान के लिए सेक्टर अधिकारी नियुक्त

September 16, 2026

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास 17 को जोधपुर आएंगे

September 16, 2026

गणेश चतुर्थी पर्व पर गणेश प्रतिमाओं को स्थापित कर किया पूजन

September 15, 2026

विद्यालय में मनाया गया हिंदी दिवस

September 15, 2026

एमबीएम युनिवर्सिटी में छात्र पर जानलेवा हमला लोहे की पाइप और डंडों से पीटा

September 15, 2026