Doordrishti News Logo

रामदेवरा मेले के लिए 4 जोड़ी विशेष ट्रेनों का होगा संचालन

जोधपुर,रामदेवरा मेले के लिए 4 जोड़ी विशेष ट्रेनों का होगा संचालन। रेलवे द्वारा रामदेवरा में आयोजित वार्षिक मेले में होने वाले अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए भगत की कोठी-आशापुरा गोमट-भगत की कोठी,रामदेवरा-मारवाड़जं.-रामदेवरा,लालगढ-रामेदवरा-लालगढ एवं श्रीगंगानगर-रामदेवरा-श्रीगंगानगर मध्य स्पेशल ट्रेन संचालित की जा रही है। रामदेवरा-भगत की कोठी मेला स्पेशल रेलसेवा के समय परिवर्तन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार इन ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

यह भी पढ़िए- इस्कॉन में धूमधाम से मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

1.भगत की कोठी-आशापुरा गोमट- भगत की कोठी मेला स्पेशल ट्रेन
गाडी संख्या 04811,भगत की कोठी- आशापुरा गोमट मेला स्पेशल 8 से 29 सितंबर तक भगत की कोठी से 01.40 बजे रवाना होकर 05.30 बजे आशापुरा गोमट पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04812,आषापुरा गोमट- भगत की कोठी मेला स्पेशल ट्रेन 8 से 29 सितंबर तक आशापुरा गोमट से 06.00 बजे रवाना होकर 09.30 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में जोधपुर,मारवाड़ मथानिया, ओसियां,फलौदी व रामदेवरा स्टेशनों पर ठहरव करेगी।

2.रामदेवरा-मारवाड़ जं.-रामदेवरा मेला स्पेशल ट्रेन
गाडी संख्या 04814, रामदेवरा- मारवाड़ जं.मेला स्पेशल 15 से 29 सितंबर तक रामदेवरा से 14.00 बजे रवाना होकर 20.00 बजे मारवाड़ जं. पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04813, मारवाड़ जं.-रामदेवरा मेला स्पेशल ट्रेन 15 से 29 सितंबर तक मारवाड़ जं. से 21.00 बजे रवाना होकर 02.00 बजे रामदेवरा पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में फलौदी जं.,ओसियां,मारवाड़ मथानिया, जोधपुर,भगत की कोठी व पाली मारवाड़ स्टेशनों पर ठहरव करेगी।

3. लालगढ़-रामदेवरा-लालगढ़ मेला स्पेशल ट्रेन
गाडी संख्या 04725, लालगढ- रामदेवरा मेला स्पेशल 17 से 26 सितंबर तक लालगढ़़ से 17.30 बजे रवाना होकर 20.30 बजे रामदेवरा पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04726, रामदेवरा-लालगढ़ मेला स्पेशल 17 से 26 सितंबर तक रामदेवरा से 21.00 बजे रवाना होकर 00.20 बजे लालगढ़ पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में कोलायत व फलौदी स्टेशनों पर ठहरव करेगी।

4.श्रीगंगानगर-रामदेवरा-श्रीगंगानगर मेला स्पेशल
गाडी संख्या 04727, श्रीगंगानगर- रामदेवरा मेला स्पेशल 16 से 26 सितंबर तक श्रीगंगानगर से 18.30 बजे रवाना होकर 03.35 बजे रामदेवरा पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04728, रामदेवरा-श्रीगंगानगर मेला स्पेशल 16 से 26 सितंबर तक रामेदवरा से 04.15 बजे रवाना होकर 13.20 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में केसरीसिंहपुर, श्रीकरनपुर,गजसिंहपुर,रायसिंहनगर, जाठूसाना,सूरतगढ,अर्जनसर, महाजन,लूणकरनसर,लालगढ, कोलायत व फलौदी स्टेशनों पर ठहरव करेगी।

श्रीगंगानगर-रामदेवरा मेला स्पेशल 17 व 22 सितंबर तथा रामदेवरा- श्रीगंगानगर 18 व 23 सितंबर को अनुरक्षण कार्य के कारण संचालित नहीं होगी।

5.रामदेवरा-भगत की कोठी मेला स्पेशल के समय में परिवर्तन
गाडी संख्या 04810,रामदेवरा-भगत की कोठी मेला स्पेशल 16 सितंबर से समय में परिवर्तन किया जा रहा है। यह ट्रेन परिवर्तित समय रामदेवरा से 02.30 बजे रवाना होेकर 05.00 बजे भगत की कोठी पहुॅचेगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

स्काउट गाइड प्रशिक्षण चारित्रिक सशक्तिकरण व राष्ट्रीय मूल्यों का संवाहक-आर्य

March 27, 2026

अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की सक्रियता से मिला खोया बैग

March 27, 2026

रामनवमी: शहर में धूूमधाम से निकली रामजी की शोभायात्रा

March 27, 2026

ट्रेडिंग के नाम पर 68.71 लाख की ठगी

March 27, 2026

दो घरों से लाखों की नगदी के साथ आभूषण चोरी

March 27, 2026

कार्यालय बेच कर बकाया राशि अदा करने के आदेश

March 27, 2026

अविलम्ब ड्यूटी ज्वॉइन और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने देने का हाईकोर्ट का अहम आदेश

March 27, 2026

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में तीर्थ स्थलों का हो रहा विकास-मुख्यमंत्री

March 27, 2026

जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल

March 27, 2026