Doordrishti News Logo

रोडवेज बस में 34.7 किलो चांदी के जेवरात बरामद

  • आभूूषणों की कीमत 27 लाख
  • भीनमाल जा रही बस को एनएच 62 पर रुकवा कर ली तलाशी
  • चालक ने भीनमाल लेकर जाना बताया

जोधपुर,जोधपुर से जालोर-सांचोर एवं भीनमाल के लिए निकली एक रोडवेज बस से 34.7 किलो चांदी के आभूषण बरामद किए गए है। चांदी के आभूषणों की कीमत 27 लाख रुपए अनुमानित तौर पर आंका गया है। बस चालक को किसी ने रोडवेज बस स्टेण्ड पर भीनमाल भेजने के लिए पार्सल दिए थे। पुलिस अब इस बारे में गहनता से तफ्तीश कर रही है।

यह भी पढ़ें – छत पर कलर करते बालकनी से गिरा श्रमिक,मौत

विवेक विहार थानाधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि आज दिन में सूचना मिली कि जोधपुर रोडवेज बस स्टेण्ड से निकली एक रोडवेज बस जोधपुर जालोर-सांचोर एवं भीनमाल में अवैध रूप से भारी मात्रा में चांदी के आभूषण भेजे जा रहे हैं। इस पर पुलिस की टीम ने एनएच 62 पाली रोड भाकरासनी में नाकाबंदी करवाई। तब बंद पड़े पेट्रोल पंप के पास नाकाबंदी में बस को रुकवा कर तलाशी ली गई। बस चालक की सीट के पास में तीन पैकेट थैले मिले। जिस पर चालक से पूछताछ में पता लगा कि उसे यह थैले रोडवेज बस स्टेण्ड पर दो व्यक्तियों ने दिए है और भीनमाल छोडऩे को कहा है।

तीन कट्टों में अवैध आभूषण
थानाधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि तीन थैलों में एक बड़ा प्लास्टिक कट्टे में 19.010, 0.580 किलोग्राम,दूसरे कट्टे में 9.560 किलोग्राम चांदी के आभूषण पाए गए। इस प्रकार कुल 34 किलो 700 ग्राम चांदी के आभूषण मिले हैं। जिन्हेें सीआरपीसी की धारा 102 में जब्त कर लिया गया है। आभूषणों की अनुमानित कीमत 27 लाख रुपए है। पुलिस की टीम में हैडकांस्टेबल दौलाराम,कांस्टेबल चंद्रशेखर,जयसिंह,नोरताराम, नरपतसिंह एवं सोमताराम आदि शामिल थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026

प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर

April 3, 2026