Doordrishti News Logo

314 पुलिस टीमों ने 1,443 स्थानों पर दी दबिश,386 अपराधी गिरफ्तार

जोधपुर रेंज में एरिया डॉमिनेशन अभियान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),314 पुलिस टीमों ने 1,443 स्थानों पर दी दबिश,386 अपराधी गिरफ्तार। जोधपुर रेंज में वांछित अपराधियों की धरपकड़ एवं स्थानीय तथा विशेष अधिनियमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सोमवार सुबह चलाए गए विशेष एरिया डॉमिनेशन अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 386 अपराधियों और असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया।

पुलिस महानिरीक्षक सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि सुबह 6 से 9 बजे तक जोधपुर रेंज के सभी जिलों में अभियान चलाया गया। इस दौरान 314 पुलिस टीमों ने 1,443 स्थानों पर एक साथ दबिश देकर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की। अभियान के दौरान आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट,आबकारी अधिनियम,हत्या,हत्या के प्रयास,लूट और डकैती जैसे गंभीर मामलों में वांछित 25 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

रिफाइनरी आग की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

इसके अलावा स्थायी वारंटी,उद्घोषित अपराधी,धारा 299 सीआरपीसी एवं गिरफ्तारी वारंटों में वांछित 102 अपराधियों,सामान्य प्रकरणों में वांछित 132 अपराधियों तथा एक इनामी अपराधी को भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने धारा 170 बीएनएसएस के तहत 120 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध नेकचलनी की कार्रवाई की। इस प्रकार अभियान के दौरान कुल 261 वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ 120 बदमाशों को पाबंद किया गया। इसके अतिरिक्त स्थानीय एवं विशेष अधिनियमों के तहत भी कार्रवाई करते हुए आम्र्स एक्ट में एक तथा आबकारी अधिनियम के तहत पांच मामले दर्ज किए गए। इन मामलों में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।