माध्यमिक शिक्षा राजस्थान में 30 नए खेल और जोड़े गए
जोधपुर, राजस्थान सरकार द्वारा शिक्षा विभाग में पूर्व संचालित 18 खेलों में 30 अतिरिक्त नए खेलों को जोड़ा गया है। इन 18 खेलों हेतु नियमावली उपलब्ध है परंतु नए जुड़े 30 खेलों के नियम विद्यालयों तक पहुंचने के लिए कोई प्रबंधित नियमावली उपलब्ध नहीं है। नियमावली बनाने के लिए 28 से 30 मार्च तक कार्यशाला का आयोजन निदेशालय खेलकूद अनुभाग बीकानेर में किया जा रहा है। जिन 30 खेलों में से प्रथम चरण में 10 खेलों की नियमावली बनना इस प्रशिक्षण में तय हैं।
वह खेल हैं साइकलिंग, बॉक्सिंग, शतरंज, पावर लिफ्टिंग,वेटलिफ्टिंग, योगा, रोल बॉल, रोलर स्केटिंग, नेट बॉल और वुसु। जोधपुर जिले से 4 शारीरिक शिक्षक सूरसागर गेवा माध्यमिक विद्यालय से इंदुबाला बंग योगा, ओसियां से रामकिशोर शर्मा, शेखाला से राजेश मित्तल फलोदी से विशाल पारिक भाग लेने जाएंगे। इस कार्यशाला की समस्त जानकारी सतीश बोहरा को शारीरिक प्रशिक्षक सूरसागर माध्यमिक विद्यालय गेवा की इंदुबाला बंग द्वारा प्राप्त हुई वे यहां पर जिम्नास्ट और योगा की शिक्षिका हैं।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

23 पंचायत समितियों में 16 पर कांग्रेस की जीत

रोजगार शिविर में 330 आशार्थियों का प्रारंभिक चयन

तीन देशी महिलाएं सहित चार शांतिभंग में पकड़े

आपसी विवाद में स्कार्पियो में तोड़फोड़ कर मारपीट

बोलेरो चालक ने ली बाइक सवार की जान

साइबर फ्रॉड के केस में पुलिस दर्ज कर रही धोखाधड़ी के प्रकरण
ट्रांसजेंडर समुदाय को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

हाईवे से 27 निराश्रित पशुओं को पकडक़र भिजवाया गौशाला

