Doordrishti News Logo

शराब की दुकान में सेंध लगाकर 3.65 लाख की चोरी

जोधपुर,शराब की दुकान में सेंध लगाकर 3.65 लाख की चोरी। मंडलनाथ दईजर रोड पर आए शराब ठेके पर चोरों ने सेेंध लगाकर वहां से 3.65 लाख की नगदी के साथ शराब चोरी कर ले गए। इस बारे में करवड़ थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। करवड़ पुलिस ने बताया कि दईजर मंडलनाथ रोड पर आई ओमकारा वाइन्स शॉप के सैल्समैन भूपेन्द्र कच्छवाहा पुत्र पूनमचंद कच्छवाहा ने रिपोर्ट दी।

यह भी पढ़ें – पुलिस उपायुक्त पूर्व ने चामुंडा माता मंदिर का किया अवलोकन

इसमें बताया कि वह 12 अक्टूबर की रात को ठेका बंद हो गया था। तब 12-13 की रात में ही अज्ञात चोरों ने ताले तोड़ कर प्रवेश किया और वहां गल्ले में रखी 3.65 लाख की नगदी के साथ शराब चोरी कर ले गए। सुबह इसका पता लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर अब चोरों की तलाश आरंभ की है। दूसरी तरफ चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड थाने में दी रिपोर्ट में 21 ई सेक्टर निवासी शिव शंकर बोहरा पुत्र शांतिलाल बोहरा ने पुलिस को बताया कि रात्रि के समय उसके मकान के बाहर रखी पानी का मीटर व लोहे का सामान अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गए।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सीजेपी कार्यक्रम में मारपीट करने वाले एबीवीपी और भाजयुमो कार्यकर्ता रिहा

August 24, 2026

मेले में रामदेवरा के लिए चलेगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेन

August 24, 2026

जोजरी-बांडी व लूणी नदी के 100 मीटर के दायरे में निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

August 24, 2026

आर्मी कैप्टन की वर्दी में घूम रहा युवक गिरफ्तार

August 24, 2026

प्रो.डॉ गोयल ने संभाला सायंकालीन अध्ययन संस्थान के निदेशक का कार्यभार

August 24, 2026

रेलवे खानपान इकाइयों की रोज होगी जांच

August 24, 2026

नाम किसी और का..सफर आपका...रेलवे जांच में पकड़े गए तो होगी जेब ढीली

August 24, 2026

आवेदन जमा कराने उमड़ा उत्साह ढोल-थाली के साथ पहुंचे दावेदार

August 24, 2026

ऑनलाइन घरेलु सामान के खरीद के चक्कर में 1.31 लाख की ठगी

August 24, 2026