more-than-230-feared-dead-in-train-accident

ट्रेन दुर्घटना में 233 की मौत,900 घायल

  • 900 से अधिक घायल
  • घायलों को पहुँचाया गया अस्पताल
  • मृतकों के परिजन को 10 लाख,घायलों को 2 लाख और मामूली घायलों को 50 हजार की सहायता
  • उड़ीसा में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित

ओडिशा के बालासोर में बहानागा स्टेशन के पास शुक्रवार को बड़ी रेल दुर्घटना हो गई। जिसमे 233 यात्रियों की मौत हो गई और 900 यात्री घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है,जहां उनका इलाज चल रहा है। राहत और बचाब कार्य जारी है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार चेन्नई-हावड़ा कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन एक माल गाड़ी से टकरा गई इससे दो और ट्रेन टकरा गई,जिससे यात्री ट्रेन की की छह बोगियां पटरी से उतर गईं। जिसमें 233 यात्रियों के मौत होने तथा 900 यात्रीयों के घायल हो गए। मृतकों के आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। दक्षिण रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि घटना शाम लगभग 7.20 बजे हुई जब एक्सप्रेस ट्रेन एक मालगाड़ी से टकरा गई। उड़ीसा में 3 दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।

ये भी पढ़ें- 62 किलो डोडा पोस्त व डेढ़ किलो अफीम का दूध बरामद,दो गिरफ्तार

प्रदेश के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने बताया कि घायलों की संख्या ज्यादा है जिन्हें बसों से निकट के अस्पतालों में पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एक अन्य यात्री ट्रेन भी दुर्घटना की चपेट में आई है। हावड़ा-चेन्नई की आठ बोगियों में आग भी लग गई थी, करीब 233 यात्रियों के मरने की आशंका है, जबकि सैकड़ों लोग फंसे हुए थे।। शुक्रवार शाम को ओडिशा के बालासोर में बहनागा स्टेशन के पास पटरी से उतर गई। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भुवनेश्वर में विशेष राहत आयुक्त नियंत्रण कक्ष से स्थिति पर निगरानी रखे हुए हैं। पटनायक ने कहा, मैंने अभी-अभी इस दर्दनाक रेल हादसे की स्थिति की समीक्षा की है। रेल मंत्रालय ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख,घायलों को 2 लाख और मामूली घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के बालासोर जिले में हुई ट्रेन दुर्घटना पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की और स्थिति का जायजा लिया।

ये भी पढ़ें-कचरा निकालने की बात पर विवाद,बेसबॉल के बल्ले से पीटा

कथित घटना के कई वीडियो में फंसे यात्रियों को बचाने के प्रयास में स्थानीय लोगों को पटरी से उतरी बोगियों के ऊपर चढ़ते हुए दिखाया गया है। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि दुर्घटना होने के एक घंटे बाद भी कोई एम्बुलेंस या बचाव कर्मी नहीं आया था। लगभग 47 घायल यात्रियों को बालासोर के एफएम मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटना स्थल पर प्रकाश की कमी से बचाव के प्रयासों में बाधा आई। कोरोमंडल एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के संबंध में अस्थायी हेल्पलाइन 044-2535 4771 है। आपातकालीन हॉटलाइन नंबर भी जारी किया गया है: +91 6782 262 286।

ओडिशा के बालासोर जिले में ट्रेन के पटरी से उतर जाने से प्रभावित इस खंड में कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है और कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। विस्तृत जानकारी का इंतजार है। ओडिशा में हुई इस ट्रेन दुर्घटना के बाद गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने का समारोह रद्द कर दिया गया है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार सुबह वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने वाले थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews