जोधपुर, शहर की सड़कों पर बुधवार को 100 करोड़ से अधिक कीमत की लैंबोर्गिनी, पोर्श, मेकलॉरेन जैसी सुपर कारें दौड़ी। इनमें से एक – एक कार की कीमत 4 करोड़ से 12 करोड़ रुपए है। दरअसल यह कारें एक सुपर कार प्रोवाइडर कंपनी की हैं।

टूरिज्म सेक्टर में मंदी को देखते हुए कंपनी देश के विभिन्न शहरों में पर्यटन को बढ़ावा देने इन सुपर कारों को ले जा रही है। जबरदस्त ताकतवर इंजन होने से ये कारें पेट्रोल पानी की तरह पीती हैं। कई कारें तो डेढ़ लीटर पेट्रोल में एक किमी चलती हैं। यानी एक कार का एवरेज करीब 140 रु. प्रति किमी है। आज ये करें उम्मेद पैलेस से रवाना होकर भाटी सर्किल, रेजीडेंसी रोड से होते हुए दुर्गादास ब्रिज, जलजोग सर्किल, सरदारपुरा से जेडीए सर्किल, भास्कर चौराहा, भाटी सर्किल होते हुए पुनः उम्मेद पैलेस पहुंची। इनके साथ में कावासाकी और सुजुकी की हायाबुसा बाइक भी चल रही थी।
Related posts:

हत्या में प्रयुक्त पिकअप जब्त

फेसबुक के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए

दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

चोपड़ के खनन एरिया में सूने स्थान से पकड़ा गया 12 हजार का इनामी

25.970 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार

नाबालिगों से छेड़छाड़ विवाद में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार

वीर सपूतों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं: शेखावत

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में छात्र संगठनों का प्रदर्शन

