जोधपुर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बासनी तंबोलिया में शनिवार को सुबह एक हादसा हो गया। यहां बारहवीं कक्षा में अचानक छत का प्लास्टर गिर गया जिससे एक छात्र व एक छात्रा घायल हो गई। प्लास्टर गिरने से वहां अफरा तफरी का माहौल हो गया।

बताया गया है कि सुबह स्कूल में कक्षा बारहवीं में अध्यापन के दौरान अचानक छत का प्लास्टर गिर गया। इससे दो बच्चे घायल हो गए। उन्हें पावटा अस्पताल ले जाया गया जहां छात्रा को पैर में चोट लगने पर प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया और सिरे में चोट लगने से घायल एक अन्य छात्र को यहां से महात्मा गांधी अस्पताल में रैफर किया गया।
Related posts:

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

घर में घुसकर किया हमला
लघु उद्योग भारती की महिला इकाई ने मनाया दीपावली स्नेह मिलन

हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस का संचालन 2 और 9 दिसंबर को बहाल

महात्मा गांधी हॉस्पिटल में तैयार होगा 40 बैड का सेंटर

पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में सहायक प्रोफेसर के रिक्त पदों पर 15 दिन में नियुक्ति देने के आदेश

पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों की मतगणना आज

