Doordrishti News Logo

192 नए आरक्षक शामिल,देश सेवा की ली शपथ

बीएसएफ दीक्षांत समारोह

जोधपुर, राजस्थान फ्रंटियर मुख्यालय पर शनिवार को आयोजित गरिमामय समारोह में 193 नव आरक्षक बीएसएफ के बेड़े में शामिल हो गए। उन्होंने भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा पूर्वक होकर देश की एकता एवं अखंडता को कायम रखने की शपथ ली। 44 सप्ताह के प्रशिक्षण काल में इन जवानों को हथियार चलाने से लेकर आतंकवाद से लडऩे, विषम चुनौतियों से जुझने और कानूनी प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान की गई। कड़े प्रशिक्षण के बाद अब इन जवानों को सीमा पर देश की रक्षा करने का दायित्व सौंपा जाएगा।

192 नए आरक्षक शामिल,देश सेवा की ली शपथ

महानिदेशक ने ली परेड की सलामी

नव-आरक्षकों के दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि बीएसएफ के अतिरिक्त महानिदेशक राजविंदर सिंह भट्टी ने परेड का निरीक्षण किया तथा सलामी ली। उन्होंने नव-आरक्षकों से ईमानदारी एवं निष्ठापूर्वक कर्तव्य पालन करने का आहृवाहन किया। सभी नव-आरक्षक,सहायक प्रशिक्षण केन्द्र जोधपुर के महानिरीक्षक मदन सिंह राठौड़, के सानिध्य में 44 सप्ताह का कठिन प्रशिक्षण प्राप्त करके आज इस दिन के लिए उत्साहित थे।

192 नए आरक्षक शामिल,देश सेवा की ली शपथ

शस्त्रकला और शारीरिक कला का प्रदर्शन

समारोह में मुख्य अतिथि ने भव्य परेड के लिए सहायक प्रशिक्षण केन्द्र की ट्रेनिंग टीम को बधाई दी। प्रशिक्षण के दौरान बेहतीन प्रदर्शन करने वालों में नव-आरक्षक हरदेव सिंह (ओवर ऑल प्रथम), नव-आरक्षक अक्षत शर्मा (ओवर ऑल द्वितीय), नव-आरक्षक गुरमीत सिंह (बेस्ट एंडुरेंस) नव-आरक्षक युगराज सिंह (बेस्ट फायरर) व नव-आरक्षक मोहित सपोलिया (बेस्ट ड्रिल) को पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। दीक्षांत परेड समारोह में शस्त्र कला तथा शारीरिक कला का प्रदर्शन दिखाया गया साथ ही शस्त्र तथा फोटो प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026

You missed