जोधपुर, जोधाणा फोटोजर्नलिस्ट सोसायटी द्वारा आयोजित दसवीं अंतर्राष्ट्रीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता की जजिंग शनिवार को पूरा मोहल्ला में की गई। सोसायटी के सचिव सर्वेश जोशी ने बताया कि फोटोग्राफी सोसायटी ऑफ अमेरिका, फेडरेशन ऑफ इंडियन फोटोग्राफी, इमेज कॉलीग सोसायटी
और ग्लोबल फोटोग्राफी यूनियन द्वारा मान्यता प्राप्त इस प्रतियोगिता में मोनोक्रोम, कलर,नेचर,फोटो ट्रैवल और फोटो जर्नलिज्म सेक्शन में छायाचित्र प्राप्त हुई। इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में मुंबई से सुनील मराठे जोधपुर से शिवजी जोशी, सर्वेश जोशी और ओमप्रकाश कल्ला थे। प्रतियोगिता के सचिव मनीष व्यास ने बताया कि भारत समेत अमेरिका, हांगकांग, चीन, तुर्की, अफगानिस्तान, पोलैंड सहित पूरे विश्व के 25 देशों से 108 प्रतिभागियों ने 1600 छायाचित्र ऑनलाईन भेजी, जिसकी जजिंग करके कुल 122 छायाचित्रों को अवॉर्ड्स दिया जाएगा।
Related posts:

हत्या में प्रयुक्त पिकअप जब्त

फेसबुक के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए

दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

चोपड़ के खनन एरिया में सूने स्थान से पकड़ा गया 12 हजार का इनामी

25.970 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार

नाबालिगों से छेड़छाड़ विवाद में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार

वीर सपूतों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं: शेखावत

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में छात्र संगठनों का प्रदर्शन

