MDM अस्पताल में रक्तदान शिविर में 114 यूनिट रक्त संग्रह

विकसित भारत-जन सेवा अभियान

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),MDM अस्पताल में रक्तदान शिविर में 114 यूनिट रक्त संग्रह। विकसित भारत- जन सेवा अभियान के तहत गुरुवार को मथुरादास माथुर चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य जनसेवा,सामाजिक सरोकार और सुशासन की भावना को मजबूत करना तथा “विकसित भारत-विकसित राजस्थान” के लक्ष्य को आगे बढ़ाना रहा।

शिविर में संभागीय आयुक्त कन्हैयालाल स्वामी ने रक्तदाताओं का आभार जताया। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ.बीएस जोधा ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला।

न्यायिक बुनियादी ढांचा सरकार की कृपा नहीं,संवैधानिक आवश्यकता: हाईकोर्ट

इस अवसर पर चिकित्सालय अधीक्षक डॉ.विकास राजपुरोहित, उप अधीक्षक डॉ.दीपक टाक,डॉ.संदीप अरोड़ा, डॉ.करणी प्रताप सिंह, डॉ.पुष्पा परमार,ब्लड बैंक प्रभारी डॉ.जीएल मीणा एवं डॉ.शाश्वत व्यास,डॉ. सरस्वती सहित बड़ी संख्या में अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे और उत्साह पूर्वक रक्तदान किया।

शिविर में कुल 114 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जिससे जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्धता सुनिश्चित होगी। साथ ही कार्मिकों और आमजन में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।

शिविर में अंगदान महादान के संदेश का भी प्रचार-प्रसार कर अधिकारियों,कर्मचारियों और आमजन को अंगदान के लिए प्रेरित किया गया।

Related posts:

नो पार्किंग में खड़े ट्रक से टकराई परिवार की कार एक की मौत पांच घायल

September 17, 2026

कार चालक को पिस्टल दिखाकर दहशत फैलाने वाले दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

September 17, 2026

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अभियान का आगाज

September 17, 2026

11.97 ग्राम स्मैक के साथ सप्लायर गिरफ्तार बाइक जब्त

September 17, 2026

जोजरी नदी में प्रदूषण फैलाने पर 6 और उद्यमी गिरफ्तार

September 17, 2026

वार्ड 50 जीतकर भाजपा की कुल सीटें हुई 45

September 17, 2026

तलाक के बाद हाईकोर्ट की समझाइश से बदला फैसला

September 17, 2026

मारवाड़ चिकित्सा विश्वविद्यालय में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत की शपथ

September 17, 2026

न्यायिक बुनियादी ढांचा सरकार की कृपा नहीं,संवैधानिक आवश्यकता: हाईकोर्ट

September 17, 2026