Doordrishti News Logo

पुरानी पेंशन के लिए 11 कुंडीय सद्बुद्धि यज्ञ

जोधपुर,पुरानी पेंशन के लिए 11 कुंडीय सद्बुद्धि यज्ञ। पुरानी पेन्शन योजना बहाली हेतु संयुक्त प्रपत्र (एनजेसीए) के बैनर तले रेलवे,तमाम मजदूर संगठनों ने सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में लगातार चल रहे क्रमिक अनशन के अन्तिम दिन सरकार को सद्बुद्धि आए जिसके लिए सैंकड़ों कर्मचारियों ने 11 हवन कुण्डों के साथ विधिवत मन्त्रो के साथ सद्बुद्धि यज्ञ किया। यूनियन के पदाधिकारियों का मानना है कि हवन करने से वातावरण भी शुद्ध होता है। ईश्वर से कामना करते हैं कि ईश्वर सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करे और रेल कर्मचारियों की नई पेन्शन योजना को बदल कर पुरानी पेन्शन योजना में बदला जाए।

यह भी पढ़ें – सब्जी लेने गए वृद्ध को डरा धमका कर बदमाश स्कूटी लूट ले गए

नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉईज यूनियन के मण्डल सचिव मनोज कुमार परिहार ने बताया कि पुरानी पेन्शन से जो साथी 60 वर्ष के बाद सेवानिवृत हो रहे हैं जिनका वेतन 60 हजार रू है उसकी पेन्शन 3500/-रू.मिल रही है। 3500रू.में सेवानिवृत वरिष्ठ नागरिक कैसे अपना जीवन यापन करेगा।नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉईज यूनियन के मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र व्यास ने बताया कि एनजेसीए ने आह्वान किया है कि सरकार समय रहते नई पेन्शन स्कीम को पुरानी पेन्शन स्कीम में नही बदलती है तो इसके परिणाम भी सरकार को ही भुगतने पड़ेंगे।

यह भी पढ़ें – मकर संक्रांति पर चाइनीज मांझा के उपयोग व विक्रय पर प्रतिबंध

उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ के मण्डल सचिव नरेन्द्रजीत सिंह ने बताया कि नई पेन्शन स्कीम के नासूर को जड़ से उखाड़ कर फैंकना होगा ताकि कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित रह सके।उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ के सहा.मं.सचिव जुगल गौड़, नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉईज यूनियन के सुनील टाक,जसबीर सिंह,बन्ने सिंह,विजया व्यास,अशोक सिंह मेडतिया,विजय धाभाई,विक्रम सिंह मांगलिया,ललित सुनारिया,विजेंद्र प्रजापत,प्रकाश चौधरी,जगदीश प्रसाद,आशा कंवर,मनिषा,मनप्रीत कौर,मंजू आजाद,महेश उपाध्याय ने सम्बोधित किया। संचालन परमानन्द गुर्जर व जितेन्द्र ढाका द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें – वाइन शॉप के ताले तोड़कर 80 हजार रुपए व मोबाइल चुरा ले गया

ये कर्मचारी बैठे क्रमिक अनशन पर:- राजेश शर्मा,शरद जोशी,दीपक कुमार शर्मा,विद्याधर व्यास,प्रकाश चौधरी, रमेश सोलंकी,उपेन्द्र कुमार,विक्रम सिंह भाटी,विक्रम सिंह मांगलिया, कृष्ण कुमार गुर्जर,जितेन्द्र गुर्जर, बिलाल खां,विजयलाल शर्मा,अशोक शर्मा,आशीष खन्ना,रिंकु भाटी,भुवनेश प्रताप सिंह,विक्रम तंवर,रामनिवास, शेर सिंह,कालूराम चौधरी,योगेश गर्ग, धर्म सिंह,बाबूलाल गुर्जर,लिकमाराम चौधरी,धर्माराम सैनी ने क्रर्मिक अनशन बैठक में भाग लेते हुए नई पेन्शन स्कीम रद्द कर पुरानी पेन्शन स्कीम बहाल करने के लिए नारेबाजी की।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026