रियल एस्टेट में पैसा लगाने के नाम पर 1.41 करोड़ की ठगी
- आरोपी ने लिए थे 1.65 करोड़
- 24 लाख वापिस लौटाए
- बाकी रकम खुर्दबुर्द
जोधपुर,शहर के झालामंड स्थित पृथ्वीराज नगर में रहने वाले एक व्यापारी से परिचित ने रियल एस्टेट में पैसा लगाने के नाम पर 1.65 करोड़ रुपए उधार लिए थे। बाद में 24 लाख वापिस लौटा दिए। मगर अब तक 1.41 करोड़ रुपए नहीं लौटाए हैं। परिवादी ने कोर्ट में इस्तगासे के माध्यम में उदयमंदिर थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है।
उदयमंदिर पुलिस ने बताया कि झालामंड स्थित पृथ्वीराज नगर निवासी मोहम्मद जकी पुत्र मोहम्मद शफी की तरफ से केस दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि हनुवंत बी बीजेएस निवासी श्यामसिंह राठौड़ ने वर्ष 2018 में उससे रियल एस्टेट में पैसा लगाने और मोटा मुनाफा होने का कहकर उससे 1.65 करोड़ रुपए लिए थे।
ये भी पढ़ें- फ़स्ल जो हमने उगाई,आदमी बोन्ज़ाई है-दिनेश सिन्दल
रुपयों के लिए बकायदा कोर्ट में नोटेरी एवं लिखापढ़ी की गई थी। रुपए तय सीमा में लौटाने का कहा गया था। बाद में पैसा नहीं लौटाने पर उससे तकाजा किया गया तो श्यामसिंह ने 24 लाख नगद लौटाए थे। बाकी की रकम जल्द ही देने को कहा था। मगर रुपए नहीं लौटाए गए। इस पर उसे केस करने की बात की तो उसने कोर्ट में फिर से रुपयों के लिए अलग-अलग चेक तारीखों की निष्पादित कर दिए। तारीख पर चेक बैंकों में लगाने को कहा गया। परिवादी का आरोप है कि जब चेकों को संबंधित बैंकों में लगाया गया तो वे अनादरित हो गए। आरोपी श्यामसिंह राठौड़ ने 1.41 करोड़ की रकम को खुर्दबुर्द कर डाला।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

