Doordrishti News Logo

05 ट्रेनें मार्ग परिवर्तित रहेगी

जयपुर-रेवाडी रेलखंड के खैरथल- पड़ीसल एवं पड़ीसल-अलवर स्टेशनों के मध्य आरयूबी लॉन्चिंग कार्य

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),05 ट्रेनें मार्ग परिवर्तित रहेगी।उत्तर पश्चिम रेलवे पर जयपुर मण्डल के जयपुर -रेवाडी रेलखंड के खैरथल-पड़ीसल स्टेशनों के मध्य समपार फाटक संख्या 95 एवं पड़ीसल-अलवर स्टेशनों के मध्य समपार फाटक संख्या 106 पर आरयूबी लॉन्चिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1गाडी संख्या 26481,जोधपुर- दिल्ली कैंट वंदे भारत ट्रेन जो 10.05.26 को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा निर्धारित मार्ग डेगाना-फुलेरा-जयपुर-अलवर- रेवाडी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग जयपुर-रींगस-रेवाडी होकर संचालित होगी।

2.गाडी संख्या 14661,बाडमेर- जम्मूतवी रेलसेवा जो 10.05.26 को बाडमेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा वह रेलसेवा निर्धारित मार्ग डेगाना-फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाडी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग डेगाना-रतनगढ-लोहारू-रेवाडी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा रतनगढ, चूरू, सादुलपुर एवं लोहारू स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

देशभर से लकवे के उपचार के लिए बुटाटी धाम आने वालों को रेलवे ने दी राहत

3.गाडी संख्या 14662,जम्मूतवी- बाडमेर रेलसेवा जो 09.05.26 को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा वह रेलसेवा निर्धारित मार्ग रेवाडी-अलवर-जयपुर-फुलेरा- डेगाना के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाडी-लोहारू-रतनगढ-डेगाना होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा लोहारू, सादुलपुर, चूरू व रतनगढ स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

4.गाडी संख्या 26482, दिल्ली कैंट-जोधपुर वंदे भारत रेलसेवा जो 10.05.26 को दिल्ली कैंट से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा वह रेलसेवा निर्धारित मार्ग रेवाडी- अलवर-जयपुर-फुलेरा-डेगाना के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाडी- रींगस-जयपुर होकर संचालित होगी।

5.गाडी संख्या 15013,जैसलमेर- काठगोदाम रेलसेवा जो 10.05.26 को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा वह रेलसेवा निर्धारित मार्ग जोधपुर-मारवाड-अजमेर- जयपुर- अलवर-रेवाडी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग जोधपुर-डेगाना- रतनगढ-लोहारू-रेवाडी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा मेडता रोड, डेगाना, रतनगढ, चूरू, सादुलपुर व लोहारू स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Related posts: