रेलवन ऐप के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुक करने पर मिलेगी 03 प्रतिशत छूट

14 जनवरी 2026 से 06 महीने के लिए प्रायोगिक रूप से होगी लागू

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रेलवन ऐप के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुक करने पर मिलेगी 03 प्रतिशत छूट।वर्तमान में रेलवन ऐप पर आरवॉलेट के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुक करने पर 03 प्रतिशत बोनस कैशबैक के रूप में दिया जाता है। अब 14 जनवरी 2026 से रेलवन ऐप पर सभी डिजिटल भुगतान माध्यमों से अनारक्षित टिकट बुक करने पर 03 प्रतशत की छूट प्रदान की जाएगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार रेल मंत्रालय द्वारा डिजिटल बुकिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, रेलवन ऐप पर सभी डिजिटल भुगतान माध्यमों से रेलवे के अनारक्षित टिकट बुक करने पर 03 प्रतिशत की छूट प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। यह प्रावधान आर-वॉलेट को छोड़कर रेलवन ऐप पर अनारक्षित टिकट बुक करने और डिजिटल भुगतान करने पर लागू होगा।

रेलवे स्टेशनों पर मिलेंगे प्रतिष्ठित व भरोसेमंद ब्रांड

रेलवन ऐप पर आर-वॉलेट के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुक करने की स्थिति में 3 प्रतिशत बोनस कैशबैक के रूप में प्रदान करने की वर्तमान प्रणाली जारी रहेगी।उपर्युक्त 3 प्रतिशत छूट का प्रस्ताव 14 जनवरी 2026 से 14 जुलाई 2026 की अवधि के दौरान लागू रहेगा। इसके बाद सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम (सीआरआईएस) द्वारा इस की समीक्षा कर अगला निर्णय लिया जायेगा।

Related posts:

वरिष्ठ अधिस्वीकृत पत्रकारों की समस्या समाधान की मांग

January 22, 2026

आशापूर्णा बिल्डकॉन व मगमोहन चैरीटेबल ने गरीबों को बांटे 300 कम्बल

January 22, 2026

007 गैंग के मुख्य सरगना पर कसा शिकंजा 25 हजार के इनामी गैंगस्टर पकड़ा

January 22, 2026

खाना खाने के बाद पेमेेंट की बात पर होटल संचालक के भाई पर चाकू से हमला

January 22, 2026

अपहरण और डरा धमका कर रुपए ऐंठने वाले फरार ईनामी कांस्टेबल को पकड़ा

January 22, 2026

एमजीएच की पार्किंग में कर्मचारियों को पीटा

January 22, 2026

बेटे को जन्म देते ही मां की मृत्यु निजी अस्पताल में डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

January 22, 2026

सप्लाई देने वाले को प्रतापगढ़ से पकड़ लाई पुलिस

January 22, 2026

जेसीबी से फॉर्च्यूनर तोड़ने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

January 22, 2026