रेलवे स्टेशनों पर मिलेंगे प्रतिष्ठित व भरोसेमंद ब्रांड

जोधपुर व भगत की कोठी रेलवे स्टेशन प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट्स एवं अन्य प्रतिष्ठित ब्रांड स्टोर्स हेतु प्रस्तावित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रेलवे स्टेशनों पर मिलेंगे प्रतिष्ठित व भरोसेमंद ब्रांड। रेलवे बोर्ड के नए दिशा निर्देशों के तहत यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जोधपुर व भगत की कोठी रेलवे स्टेशनों को प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट्स एवं अन्य प्रतिष्ठित ब्रांड स्टोर्स हेतु प्रस्तावित किया गया है। रेलवे की इस पहल का उद्देश्य रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को प्रतिष्ठित, भरोसेमंद एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य व अन्य ब्रांडों की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है।

जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि इस नवाचार के अंतर्गत यात्रियों को प्रसिद्ध राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के विविध खाद्य विकल्प रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इन दिशा-निर्देशों के तहत प्रीमियम ब्रांड स्टोर खोलने की भी अनुमति दी गई है,जिसके अंतर्गत बड़े एवं प्रतिष्ठित ब्रांड्स को सीधे रेलवे स्टेशन परिसर में स्थापित किया जा सकेगा।

रेलवे द्वारा प्रारंभिक रूप से जोधपुर एवं भगत की कोठी स्टेशनों को प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग स्टोर/अन्य ब्रांड स्टोर हेतु प्रस्तावित किया गया है। इसके अतिरिक्त जोधपुर मंडल के अन्य स्टेशनों पर भी इच्छुक पक्ष मंडल कार्यालय से संपर्क कर ऐसे स्टोर खोलने हेतु आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ये ब्रांड स्टोर सीधे संबंधित पार्टी को ही आवंटित किए जाएंगे तथा इन्हें सबलेट करने की अनुमति नहीं होगी।

यात्रियों को मिलेंगे बेहतर खान-पान विकल्प
यादव ने बताया कि इस पहल से यात्रियों को उच्च गुणवत्ता,बेहतर स्वच्छता मानकों एवं विश्वसनीय खानपान विकल्प उपलब्ध होंगे। रेलवे स्टेशनों की समग्र छवि,सेवा स्तर एवं यात्री संतुष्टि में भी उल्लेखनीय सुधार होगा। यह पहल ई-ऑक्शन के माध्यम से लागू की जाएगी तथा सबलेट की अनुमति नहीं होगी। इससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ स्टेशन की छवि में भी सुधार होगा।

अल्मोड़ा में भीषण बस हादसा 7 की मौत कई घायल

प्रमुख नीतिगत दिशानिर्देश
स्टॉल की नई श्रेणी:-
रेलवे की कैटरिंग पॉलिसी-2017 में संशोधन करते हुए “प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट्स” को कैटरिंग स्टॉल की चौथी श्रेणी के रूप में सम्मिलित किया गया है।

आवंटन प्रक्रिया
इन प्रीमियम कैटरिंग आउटलेट्स का आवंटन मनोनयन के आधार पर नहीं किया जाएगा,बल्कि मौजूदा ई-ऑक्शन नीति के अंतर्गत पूर्णतः पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा।

लाइसेंस कार्यकाल
प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट्स का लाइसेंस कार्यकाल अन्य कैटरिंग स्टॉलों की भांति 5 वर्ष का होगा। न्यूनतम लाइसेंस शुल्क का निर्धारण रेलवे की वर्तमान कैटरिंग पॉलिसी के प्रावधानों के अनुसार किया जाएगा।

Related posts:

823 करोड़ रुपए से लूणी-मारवाड़ रेलखंड होगा डबल,डीपीआर भेजा रेलवे बोर्ड को

April 15, 2026

मेड़तारोड में 60 करोड़ से विकसित हो रहा राजस्थान का पहला मेमू रेलवे शेड

April 15, 2026

तकनीकी कार्य के चलते कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित

April 14, 2026

डॉ.सावित्री डागा को भावांजलि

April 14, 2026

अम्बेडकर जयंती पर एमडीएमएच में रक्तदान शिविर आयोजित

April 14, 2026

टीटीई की ईमानदारी से महिला यात्री का खोया पर्स सुरक्षित मिला

April 14, 2026

देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी कम पेट्रोकेमिकल कॉम्पलेक्स का शुभारंभ करेंगे प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्...

April 14, 2026

पत्रकार उपेंद्र सिंह को न्याय दिलाने के लिए मुख्य सचिव को दिया ज्ञापन

April 14, 2026

कांग्रेस की बैठक सम्पन्न

April 14, 2026