भवन पर कार्य करते श्रमिक गिरा, मौत
जोधपुर(डीडीन्यूज),भवन पर कार्य करते श्रमिक गिरा, मौत। शहर के निकट करवड़ क्षेत्र में एक मकान पर कार्य करते श्रमिक लकड़ी के घोड़े से गिर गया। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। मगर अब उसकी मौत हो गई। इस बारे में उसके भाई की तरफ से पुलिस में मर्ग की रिपोर्ट दी गई।
पशु सामने आने से पलटी जीप चालक की मौत
करवड़ पुलिस ने बताया कि मूलत: उत्तरप्रदेश के हरदोई स्थित खामीपुरवा हाल डिगाड़ी बनाड़ में रहने वाला 20 वर्षीय पुष्पेंद्र पुत्र मुन्नालाल यहां मजदूरी करता था। वह 28 सितंबर को करवड़ में एक मकान पर निर्माण कार्य कर रहा था। तब वह लकड़ी के घोड़े से अचानक गिर गया। जिस पर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया,मगर अब उसकी मौत हो गई। उसके भाई प्रमोद कुमार की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई है।
Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

