Doordrishti News Logo

भारत-इंग्लैंड टेस्ट श्रृंखला

चेन्नई, चिदंबरम स्टेडियम में भारत-इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने 227 रनों के बड़े अंतर से मैच जीत कर 4 मैचों की श्रंखला में 1-0 की बढ़त बना ली। दूसरी पारी में भारत ने मैच को आगे बढाते हुए 192 रन पर ऑलऑउट हो गई ।

दूसरी पारी में भारत के ओर से कप्तान विराट व गिल ने अर्धशतकीय पारी खेली विराट ने 72, गिल ने 50 रन बनाए। भारत ने लगातार अपने विकेट खोए, विराट और अश्विन के बीच 54 रन की साझेदारी के अलावा कोई भी पचास रन की साझेदारी नही हुई। भारत की बल्लेबाजी लाइनउप को देखते हुए लग रहा था कि भारत मैच को ड्रा करा सकती है लेकिन जेम्स एंडरसन का स्पेल टर्निंग प्वाइंट रहा, एंडरसन ने अपने स्पेल में गिल, रहाणे और पंत को ऑउट कर मैच को जीत की तरफ पलट दिया। विराट और अश्विन ने अच्छी साझेदारी करते हुए मैच बचाने की कोशिश की पर लीच ने अश्विन को आउट कर साझेदारी को तोड़ा और थोड़ी ही देर बाद विराट को भी स्टोक्स ने पवेलियन भेज दिया और इंग्लैंड की जीत तय कर दी। रोहित 12,पुजारा 15,पंत 11, अश्विन 9, ईशांत 5, और बुमराह ने 4 रन बनाए, रहाणे, सुन्दर व नदीम शून्य पर ऑउट हुए। दूसरी पारी में इंग्लैंड के गेंदबाज लीच 4, एंडरसन 3, व आर्चर, बैस, और स्टोक्स ने 1-1 विकेट लिए। रूट को प्लेयर ऑफ द मैच  मिला, मैच में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने सर्वाधिक 258 रन बनाए तथा मैच में भारत के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने सर्वाधिक 9 विकेट लिए। जो रूट ने कप्तानी करते हुए 47वें मैच में इंग्लैंड को 26 वी जीत दिलाई।
इंग्लैंड के सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाले कप्तान
जो रूट-47 मैच 26 जीत,
माइकल वॉघन-51 मैच 26 जीत,
एंड्रू स्ट्रॉस-50मैच 24 जीत,
एलेस्टर कुक-59 मैच 24 जीत,
पीटर मे- 41 मैच 20 जीत।

Related posts:

23 सितंबर को दिन-रात बराबर होने का भ्रम दूर, सारिका ने बताई इक्विनॉक्स की सच्चाई

September 23, 2026

भारत और जापान के वायुसेना प्रमुखों ने तेजस में साथ भरी उड़ान

September 21, 2026

हिंदुत्व की उदार दृष्टि और मुस्लिम समाज: न्यूयॉर्क से निकला संदेश

September 10, 2026

जोधपुर में रह रहे नेपाली समाज ने दी दिवंगतों को श्रद्धांजलि

September 2, 2026

हिमालय की दर्दभरी पुकार: रोक दो अब अत्याचार

September 2, 2026

आज सुबह से गहरा चंद्र ग्रहण,भारत में दृश्यता शून्य

August 28, 2026

ब्लॉक स्तरीय 14 वर्ष छात्र खोखो व कबड्डी प्रतियोगिता 25 व 26 अगस्त को

August 23, 2026

वरिष्ठ शारीरिक शिक्षकों की पुन: काउंसलिंग की मांग

August 19, 2026

सरकारी स्कूलों में खेल सुविधाओं के लिए 50 लाख स्वीकृत

August 19, 2026