Doordrishti News Logo

जोधपुर,सम्भागीय आयुक्त डॉ राजेश शर्मा ने शुक्रवार को जलजीवन मिशन व राजीव गांधी लिफ्ट कैनाल फेज तृतीय प्रोजेक्ट की प्रगति की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक ली। सम्भागीय आयुक्त ने जल जीवन मिशन के तहत एफएचटीसी में घर घर नल योजना में जिले वार आंवटित लक्ष्यों की वर्ष 2019-20 की उपलब्धियों 2020-21 में अब तक हुई प्रगति की जानकारी ली उन्होंने वर्ष 2021 के लक्ष्यों की  समीक्षा करते हुए कहा कि इन कार्यो  को पूर्ण कर वित्तीय वर्ष व बाकी शेष कार्यो को प्राथमिकता से अगले वित्तीय वर्ष में पूर्ण कराएं। उन्होंने इसमें आ रही टेंडर की समस्याओं का समाधान कराने व राज्यस्तर पर कार्यो की स्वीकृतियों के लिए लगातार प्रयास करने के पीएचईडी के अधिकारियों को निर्देश दिए
गर्मियों में पेयजल समस्या न आए
सम्भागीय आयुक्त ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत घरघर जल कनेक्शन देने के कार्य को गति दें ताकि गर्मियों में किसी प्रकार की समस्या नही आए। उन्होंने कहा कि गर्मियों में  पानी की आवश्यकता ज्यादा रहती है इसको देखते हुए पीएचईडी अपनी  चल रही योजनाओं,प्रोजेक्टस को  समय पर पूर्ण कर लें,जहां कही पाईपलिकेज हो उन्हें दुरस्त कराएं उन्होंने कहा कि पेयजल आपूर्ति दबाव से  बनी रहे इस पर पूरा फोकस रखें।उन्होंने कहा कि वर्ष 2020-21 की  प्रगति संतोषजनक नही है इसको  गति देकर सुधार लाएं।उन्होने कहा  कि घर घर जल कनेक्शन योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत स्वयं समीक्षा कर रहे हैं।बैठक में अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता नीरज माथुर ने बताया कि वर्ष 2019-20 की सम्भाग में जल जीवन मिशनयोजना के लक्ष्य 86 प्रतिशत से लेकर 95 प्रतिशत तक एचिव किए हैं। उन्होंने जिलेवार जानकारी देते हुए बताया कि जोधपुर जिले में 98,  पाली में 94.1, जैसलमेंर में 86,  जालोर में 94.5, सिरोही में 96 व  बाड़मेर में 95 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त  किए है।उन्होने वर्ष 2020-21 की  प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि जोधपुर में अब तक 27, पाली में 43, बाड़मेर 30, जैसलमेर 8.1,  जालोर 26 व सिरोही जिले ने 32  प्रतिशत लक्ष्य को अब तक प्राप्त  किया है।उन्होंने  बताया कि इसमें स्टेट एवरेज 24.8 प्रतिशत है।उन्होने बताया कि इस स्कीम में 50 प्रतिशत केन्द्र,40 प्रतिशत राज्य व10 प्रतिशत लाभार्थियों की हिस्सा राशि रहती है।
लिफ्ट कैनाल तृतीय प्रोजक्ट की  समीक्षा
सम्भागीय आयुक्त ने राजीवन गांधी लिफ्ट कैनाल फेज तृतीय प्रोजेक्ट कीभी समीक्षा की।उन्होंने कहा कि केन्द्र के शहरी व  आवास विकास मंत्रालय से निरन्तर  सम्पर्क में रहें व उन्हें जो भी सूचनाएॅ इस सम्बन्ध में चाहिए समय पर  उपलब्ध कराएं उन्होंने कहा कि यह  एक महत्वपूर्ण व 1454 करोड़ का प्रोजेक्ट है, जिसके स्वीकृत होने पर सम्भाग के लिए महत्वपूर्ण होगा।
बैठक में अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता जुगल किशोर कर्वा व अधीक्षण  अभियन्ता शहर वृत नक्षत्र सिंह चारण उपस्थित थे।

Related posts:

मथानिया में ट्रेनों के ठहराव के लिए सांसद चौधरी ने की रेल मंत्री से मुलाकात

December 19, 2025

चोरी की स्कूटी के साथ आरोपी अजमेर से गिरफ्तार

December 19, 2025

आर्मी डिपो से रिटायर्ड कर्मचारी ने किया आत्मदाह

December 14, 2025

बोलेरो कैम्पर में नकबजन और उसके साथियों का ड़ेढ घंटे तक मंडोर इलाके में तांडव

December 8, 2025

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी शनिवार को संक्षिप्त दौरे पर जोधपुर आएंगी

December 6, 2025

लोको पायलटों का 48 घंटे क्रमिक उपवास ज्यूस पिलाकर समापन

December 4, 2025

पड़ौसी के घर में हुई 25 लाख की चोरी का खुलासा: बाप बेटों ने मिलकर रची साजिश

December 4, 2025

विचाराधीन बंदी ने लगाया कैदियों पर मारपीट का आरोप

December 2, 2025

न्यायिक कार्यों का बहिष्कार करेंगे अधिवक्ता

December 2, 2025