Doordrishti News Logo

वीडियो वायरल की धमकी देकर 20 लाख की डिमाण्ड

परिचित से मिलने गए आर्मी से सेवानिवृत वृद्ध का बनाया आपत्ति जनक वीडियो

जोधपुर(डीडीन्यूज),वीडियो वायरल की धमकी देकर 20 लाख की डिमाण्ड। आर्मी से सेवानिवृत एक वृद्ध को शातिरों द्वारा आपत्तिजनक वीडियो को सार्वजनिक किए जाने की धमकी देकर 20 लाख की डिमाण्ड रखी गई है। पीडि़त ने इस बारे में राजीव गांधी नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है। घटना 16 सितंबर की है। वे अपने किसी परिचित से मिलने गए थे। तब यह वीडियो बनाया गया।

दर्ज रिपोर्ट में आर्मी से सेवानिवृत वृद्ध की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वे कुछ दिन पहले अपने किसी परिचित की सडक़ दुर्घटना में घायल होने पर कुशलक्षेम पूछने पाल गए थे। वक्त 16 सितंबर थी। जब वे वहां पहुंचे तब परिचित नहीं मिला था। उसकी पत्नी थी। वे कुछ देर तक बैठे रहे,मगर बाद में किसी महिला द्वारा उनसे जबरन आलिंगन किया गया और किसी के द्वारा वीडियो बना दिया गया। इस वीडियो को बाद में उन्हें भेज दिया गया।

आईआईटी छात्रा को ऑन लाइन शू ऑर्डर करना पड़ा भारी शातिर ने खाते से निकाले 1.26 लाख

अब शातिर वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर 20 लाख की डिमाण्ड कर रहे हैं। पीडि़त आर्मी से सेवानिवृत राजीव गांधी नगर थाने पहुंचे और केस दर्ज कराया। एएसआई रघुनाथराम इसकी जांच कर रहे हैं।

Related posts:

पास पास बने दो भाईयों के मकान में चोरों ने लगाई सैंध आभूषण और नगदी चोरी

November 18, 2025

रिक्तिया भैरूजी पुल पर बाइक स्लीप होने से घायल की मौत

November 18, 2025

रात को बदमाशों के बीच हुआ घमासान बचने के लिए भागे बदमाशों की एसयूवी ट्रक से भिड़ी

November 17, 2025

नकबजनी का मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

November 17, 2025

शातिर दुपहिया वाहन चोर गिरफ्तार,तीन बाइक बरामद

November 17, 2025

जोधपुर-जैसलमेर हाईवे पर सात ड्रम डीजल और पिकअप की लूट

November 17, 2025

एडीसीपी मुख्यालय सुनील के. पंवार ने संभाला कार्यभार

November 17, 2025

स्वीकृत पदों पर भर्तियां कर पालना रपट आगामी पेशी 15 दिसंबर तक पेश करने के आदेश

November 17, 2025

दिल्ली विस्फोट के दोषियों को पाताल से भी ढूंढ कर सख्त से सख्त सजा दिलाएंगे-अमित शाह

November 17, 2025