Youth showed their passion in ABVP's Run for Marwar

अभाविप के रन फॉर मारवाड़ में युवाओं ने दिखाया जज्बा

जोधपुर(डीडीन्यूज),अभाविप के रन फॉर मारवाड़ में युवाओं ने दिखाया जज्बा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जोधपुर महानगर ने खेलो भारत के तहत मैराथन ‘रन फॉर मारवाड़’ का आयोजन जेएनवीयू के केंद्रीय छात्रसंघ कार्यालय परिसर में किया। महानगर मंत्री विशाल गौड़ ने बताया कि अभाविप जोधपुर द्वारा युवाओं में स्वास्थ्य जागरूकता और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का संदेश देने के लिए मैराथन का आयोजन किया गया।

सिंधु समर कैंप 1 जून से प्रारंभ,बैनर का विमोचन

उन्होंने बताया कि मैराथन में देशभर से आयी युवा तरुणाई ने भाग लिया। पुरुष वर्ग में 812 और महिला वर्ग में 223 प्रतिभागियों ने भाग लिया। आँधी अंधड़ और ख़राब मौसम के बीच भी युवाओं का जोश देखने लायक़ था। मैराथन को पूर्व सांसद कर्नल मानवेन्द्र सिंह जसोल,राज्य सभा सांसद राजेंद्र गहलोत, अभाविप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अश्विनी शर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

पाँच किलोमीटर की मैराथन में पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर मोहित रहे जिन्हें अतिथियों द्वारा साइकिल पुरस्कार के रूप में प्रदान की गई।द्वितीय स्थान पर मोहन रहे जिन्हें 11000 रुपए का गिफ्ट वाउचर और तृतीय स्थान पर मुकेश थे उन्हें 5100 रुपए का गिफ्ट वाउचर दिया गया। महिला वर्ग में प्रथम रामली रहीं जिन्हें अतिथियों ने पुरस्कार के रूप में साइकिल प्रदान की गई। द्वितीय स्थान पर पूजा रही जिन्हें 11000 रुपए का गिफ्ट वाउचर और तृतीय स्थान पर रही राज कुमारी को 5100 रुपए का गिफ्ट वाउचर दिया गया।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट का जोधपुर में भव्य स्वागत

इसके अलावा प्रत्येक वर्ग में क्रम संख्या 4 से 10 को ट्रैक सूट और 11 से 20 को स्पोर्ट्स शू सांत्वना पुरस्कार के रूप में प्रदान किए गए।कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रांत मंत्री पूनम भाटी और कर्नल मानवेन्द्र सिंह जसोल का उद्बोधन हुआ। समापन में क्षेत्रीय संगठन मंत्री अश्विनी शर्मा और राज्य सभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने संबोधित किया। अंत में इकाई अध्यक्ष दिलीप राजपुरोहित ने सभी अतिथियों,प्रतिभागियों एवं सहयोगियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

बधाई संदेश या अपने संस्थान का विज्ञापन बहुत ही कम लागत में यहां देने के लिए मोबाइल नंबर –9414135588 पर संपर्क कीजिए।

Related posts:

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026

पीछा कर मादक पदार्थ तस्कर को पकड़ा 86 ग्राम एमडी बरामद

October 12, 2026

देर रात केरू डम्पिग स्टेशन पर लगी भीषण आग

October 12, 2026

एसएन मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को होगा आयु 2026: AI मेडिकल इनोवेशन हैकाथॉन

October 12, 2026

एसएन मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर्स वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू

October 12, 2026

राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने ऋचा शर्मा की चार पुस्तकों का किया विमोचन

October 12, 2026

सातवीं राज्य स्तरीय ब्लाइंड जूडो प्रतियोगिता सम्पन्न

October 12, 2026