Doordrishti News Logo

पहाड़ो पर ट्रेकिंग कर दिया फिटनेस का मन्त्र

जोधपुर, इन दिनों फिटनेस को लेकर यूथ के साथ हर उम्र के लोगों में जागरूकता आई है। बीमारियों के इस माहौल में अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए इम्युनिटी को बेहतर बनाये रखना जरूरी है। ऐसे में शहर के युवाओं में पहाड़ों पर अल सुबह ताजा हवा में ट्रेकिंग, हैंगिंग के साथ योगा, व्यायाम, मेडिटेशन कर अपने को तरोताजा रखने का ट्रेड सुर्खियों में है।

फिटनेस जागरूक पहाड़ो ट्रेकिंग

ऐसा ही शहर का एक ग्रुप संडे ट्रेक व विश्व हिंदू परिषद सरदारपुरा प्रखंड के द्वारा सुबह मचिया सफारी के पीछे की पहाड़ियों पर युवाओं की टोली द्वारा ट्रेकिंग हैंगिंग के साथ योगा मेडिटेशन किया गया।

संडे ट्रेक के नरेन्द्र सिंह चौहान व पंकज दुगट ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से 5 लोगों से शुरू किए ट्रेकिंग ग्रुप में अब 70-80 यूथ जुड़ गए। यूथ में ट्रेकिंग को लेकर गजब उत्साह रहता है।

Redmi
Click image to more details👆

विहिप के विक्रांत अग्रवाल ने योग करवाते हुए कहा कि हम मेडिटेशन में ओम के उच्चारण से अपनी आत्मा को परमात्मा से जोड़ते हुए अपनी आंतरिक शक्ति व इंद्रियों को मजूबत करते हैं। ट्रेकिंग के दौरान विहिप अधिकारी महेन्द्र उपाध्याय, महेन्द्र राजपुरोहित, पंडित राजेश दवे अमित सोनी विजय प्रजापत, मंथन टाक, वीर प्रताप मोटावत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

>>> संभागीय आयुक्त ने 4 घंटे जोधपुर के महत्वपूर्ण विकास कार्यों को मौके पर जाकर देखा

Shop now.👆