Doordrishti News Logo

अवैध पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

जोधपुर,शहर की महामंदिर पुलिस ने अवैध पिस्टल,मैगजीन एवं पांच जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया गया है। आरोपी से अब हथियार के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

थानाधिकारी हरीशचंद सोलंकी ने बताया कि मुखबिरी सूचना मिली कि भदवासिया पुल के नीचे एक युवक के पास में अवैध हथियार हो सकता है। इस पर पुलिस की टीम एएसआई दीपाराम, कांस्टेबल ओमप्रकाश, कैलाश, गोपाल आदि का गठन कर युवक को दस्तयाब कर तलाशी ली गई। युवक के पास से एक देशी पिस्टल,पांच जिंदा कारतूस एवं मैगजीन बरामद हुई। आरोपी इंद्रा कॉलोनी प्रतापनगर सदर निवासी मोहित पुत्र उमेश वाल्मिकी को इस पर गिरफ्तार कर लिया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

You missed